मिशन निदेशक ने किया सूर्य घर योजना का निरीक्षण

वाराणसी। घर की छत पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बनाने की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उपभोक्ता बढ़ चढ़कर लाभ ले रहे हैं। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव एवं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के मिशन निदेशक अजय यादव ने सोमवार को नगर में लगाए जा रहे सौर संयंत्र की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि योजना का लाभ लेने वालों की संख्या 20 जुलाई तक 5659 हो चुकी है, जबकि लगभग 1051 संयंत्र स्थापित होने के अंतिम चरण में है ।
योजना की वास्तविक हकीकत जानने के लिए किए गए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के निदेशक हीरेन वोरा के साथ दो दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन उन्होंने योजना से जुड़े अधिशाषी अधिकारी आरईसी, PUVVNL के अधिशाषी अधिकारी के वरिष्ठ अधिकारियों और यूपीनेडा के वेंडरो के साथ संयुक्त बैठक की। उन्हें बताया गया कि योजना के तहत नगर में 75 हजार सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का लक्ष्य दिया गया है। विगत एक माह में विशेष प्रगति स्थापित करते हुए करीब 2500 प्लांट स्थापित किए गए। वेंडर्स ने योजना की प्रगति में नेडा के प्रतिनिधि एसडी दूबे, अजय कुमार, एसपीओ शशि गुप्ता, उपकारी नाथ त्रिपाठी , आरईसी चन्द्र प्रकाश गौतम, पीयूवीवीएनएल के रामबाबू गौतम, एलडीएम के अविनाश अग्रवाल का योगदान उल्लेखनीय बताया।
Recent Posts
- TMC का नाम और चुनाव चिन्ह फ्रीज, दोनों गुटों से नए नाम-सिंबल के विकल्प मांगे
- ट्रेन के महिला कोच में मिले दो लावारिस बैग, 13 किलो डोडा-पोस्ता जब्त
- UCC विरोधी सभा में ओवैसी का Gen-Z को संदेश, ‘अच्छा मर्द’ वाले बयान ने खींचा ध्यान
- मेरठ में बारिश से बदला मौसम, कई इलाकों में जलभराव; गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
- मणिपुर के तमेंगलॉन्ग में ताजा हिंसा, दो कुकी महिलाओं की मौत; कई फार्म हाउस जले
Most Used Categories
- उत्तर प्रदेश (1,008)
- अन्य खबरे Posts: 827
- राष्ट्रीय Posts: 127
- अंतर्राष्ट्रीय Posts: 37
- हेल्थ Posts: 9
- पब्लिक की बात Posts: 7
- स्पोर्ट्स Posts: 7
- काम की बात Posts: 7
- मनोरंजन Posts: 7
- लखनऊ Posts: 5







Visit Today : 152
Total Visit : 283771
Hits Today : 573
Total Hits : 732127
Who's Online : 4