Punjab Announces 18 member Squad For Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत 24 दिसंबर से होगी, जिसके लिए पंजाब ने 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह जैसे स्टार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. फिलहाल कप्तान के नाम की घोषणा नहीं हुई है. भारत 11 जनवरी, 2026 से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेगी. ऐसे में ये तय नहीं है कि गिल, अभिषेक और अर्शदीप की उपलब्धता कितनी होगी.
शुभमन गिल 2026 टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए
शुभमन गिल को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में स्थान नहीं दिया गया है. हालांकि, अभिषेक और अर्शदीप इस टी20 टीम का हिस्सा हैं. इन तीन खिलाड़ियों के अलावा, पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह, नमन धीर, अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, सनवीर सिंह और हरप्रीत बरार सहित पावर-हिटर और ऑलराउंडर्स का एक मजबूत ग्रुप चुना है. गुरनूर बरार और कृष भगत तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे.
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में पंजाब के मुकाबले
पंजाब को पिछले सीजन के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. ये टीम अपने सभी लीग मैच जयपुर में खेलेगी और पंजाब की टीम 24 दिसंबर, 2025 को महाराष्ट्र से भिड़ेगी, जिसके बाद 26 दिसंबर को अगले मुकाबले में उसके सामने छत्तीसगढ़ की टीम होगी. 29 दिसंबर को पंजाब का सामना उत्तराखंड से होगा, जबकि 31 दिसंबर को ये टीम हिमाचल प्रदेश का सामना करेगी. अगले साल 3 जनवरी, 2026 को पंजाब का सामना सिक्किम से होगा, जबकि 6 जनवरी को ये टीम गोवा से भिड़ेगी. 8 जनवरी को मुंबई की टीम से उसका सामना होगा. पंजाब की टीम अपने सभी 7 लीग मैच जयपुर में खेलेगी. पंजाब को पिछले सीजन क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. अर्शदीप 2024-25 सीजन में उनके सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे.
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए पंजाब की टीम:
शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), हरनूर पन्नू, अनमोलप्रीत सिंह, उदय सहारन, नमन धीर, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), सनवीर सिंह, रमनदीप सिंह, जशनप्रीत सिंह, गुरनूर बरार, हरप्रीत बरार, रघु शर्मा, कृष भगत, गौरव चौधरी, सुखदीप बाजवा.









Visit Today : 146
Total Visit : 283765
Hits Today : 529
Total Hits : 732083
Who's Online : 4