खाड़ी देशों में जारी तनाव और अमेरिका, ईरान और इस्राइल के बीच बढ़े सैन्य टकराव का असर हवाई सेवाओं पर साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि इस बीच लखनऊ से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। रविवार को लखनऊ से जेद्दा और मस्कट के लिए कुल आठ उड़ानें संचालित की गईं, जिनसे करीब 600 यात्रियों ने यात्रा की। फिर भी खाड़ी के कई अन्य शहरों के लिए आने-जाने वाली 15 उड़ानें अब भी रद्द रहीं।
जेद्दा और मस्कट के लिए उड़ानें संचालित
रविवार को जेद्दा से लखनऊ आने वाली सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट SV-892 का संचालन किया गया। इसके अलावा मस्कट से आने वाली OV-705 और WY-265 तथा जेद्दा से आने वाली SV-890 उड़ानों से यात्री लखनऊ पहुंचे।
वहीं लखनऊ से जेद्दा के लिए SV-890 और SV-891 उड़ानें रवाना हुईं। इसके साथ ही मस्कट के लिए OV-706 और WY-266 फ्लाइटों से भी यात्रियों ने अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी। इन उड़ानों के संचालन से यात्रियों को कुछ राहत मिली और एयरपोर्ट पर गतिविधियां सामान्य होती दिखाई दीं।
दुबई और अबुधाबी समेत कई शहरों की उड़ानें रद्द
हालांकि खाड़ी क्षेत्र में बने तनाव का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। रविवार को लखनऊ से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की IX-193 और IX-197, दम्माम के लिए XY-897, रियाद के लिए IX-189, अबुधाबी के लिए इंडिगो की 6E-1415, दम्माम के लिए 6E-97, शारजाह के लिए 6E-1423 और रियाद के लिए XY-334 उड़ानें रद्द कर दी गईं।
आने वाली सात उड़ानों पर भी असर
लखनऊ आने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी प्रभावित रहीं। दम्माम से XY-896, अबुधाबी से 6E-1416, शारजाह से 6E-1424, दुबई से IX-194, रियाद से IX-190, दम्माम से 6E-98 और रियाद से XY-333 उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया।
हालात सामान्य होने तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन पर असर बने रहने की संभावना जताई जा रही है।







Visit Today : 110
Total Visit : 272982
Hits Today : 877
Total Hits : 674804
Who's Online : 2