1650 नए उपभोक्ता लगवाएंगे घर में सोलर प्लांट
वाराणसी। प्रधानमंत्री सूर्य घर हर घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से वाराणसी में कार्यरत आपूर्तिकर्ताओं के लिए हुई बैठक में सोलर संयंत्रों की स्थापना की प्रगति समीक्षा ली गयीI
बताते चले विगत 21 दिवसों में लगभग 1650 नए उपभोक्ताओ को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ा गया है एवं वाराणसी में लक्षित 75000 सोलर संयंत्रों के सापेक्ष चालीस हजार (40000) से अधिक आवेदन के सापेक्ष 5140 उपभोक्ताओं को लाभान्वित कराया गया हैI उपरोक्त कार्यक्रम में सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना को गति प्रदान करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में नवागत कंप्यूटर आपरेटरों का विकास भवन में आरएमआई एसडी दूबे व उपकारी नाथ त्रिपाठी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया I प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवागत आपरेटरों को योजना से सम्बन्धित पोर्टल, कार्यक्रम में उपलब्ध सब्सिडी आदि की जानकारी दी गयी I समस्त कम्यूटर आपरेटरों को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्ण मनोभाव से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गयाI
Recent Posts
- राष्ट्रपति हर्जोग ने इजरायल चुनाव को दी कानूनी मान्यता, नेतन्याहू की मुश्किलें बढ़ने के संकेत
- जातिगत बयान को लेकर संदीप रागी के खिलाफ BHU छात्रों ने उठाई आवाज, पुलिस से की शिकायत
- IIT कानपुर ने QS एशिया रैंकिंग 2027 में हासिल किया स्थान, शहर के कई संस्थानों का भी बेहतर प्रदर्शन
- गोरखपुर रेलखंड पर ब्लॉक के चलते बदला ट्रेनों का संचालन, 4 नवंबर को कई यात्रियों को होगी परेशानी
- NavIC को मिलेगी नई ताकत, ISRO लॉन्च करेगा दूसरी पीढ़ी का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03
Most Used Categories
- उत्तर प्रदेश (1,030)
- अन्य खबरे Posts: 827
- राष्ट्रीय Posts: 160
- अंतर्राष्ट्रीय Posts: 37
- हेल्थ Posts: 9
- पब्लिक की बात Posts: 7
- स्पोर्ट्स Posts: 7
- काम की बात Posts: 7
- मनोरंजन Posts: 7
- लखनऊ Posts: 5
