प्रतिदिन 500 उपभोक्ताओं के घर में लगाएं सोलर प्लांट: शुक्ला
वाराणसी। नगर में 75000 घरों में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए यूपी नेडा ने कमर कस ली है। यूपी नेडा के निदेशक अनुपम शुक्ला ने निर्देश दिए कि प्रतिदिन 500 उपभोक्ताओं के घर में सोलर प्लांट लगाए जाए।
उक्त निर्देश उन्होंने योजना के कियान्वयन में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए वीसी के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। 500 सोलह प्लांट लगाने का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए उन्होंने नगर में 10 डिवीजनों में तैनात प्रत्येक पांच परियोजना अधिकारियों को हर दिन 100 प्लांट स्थापित कराने के निर्देश दिए। शुक्ला ने नगर में कार्यरत एंपेनल्ड आपूर्तिकर्ताओं से कहा कि वे नगर की विभिन्न आरडब्लूए के माध्यम से उपभोक्ताओं को
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभ बताए ताकि अधिक से अधिक लोग योजना से जुड़ सके। आरएमआई एसडी दुबे ने बताया कि नगर में अब तक 40 हजार उपभोक्ता आवेदन कर चुके है, जबकि 6496 उपभोक्ताओं के घर में प्लांट लग भी चुका है। 4846 उपभोक्ता सब्सिडी के लिए भी आवेदन कर चुके हैं। योजना के संचालन में आ रही दिक्कतें दूर करने के लिए आपूर्तिकर्ताओं के साथ अलग-अलग वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी जा रही है और निराकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन सप्ताह में ही दो हजार से अधिक नए उपभोक्ताओं को जोड़ा गया। बैठक में परियोजना अधिकारी एके श्रीवास्तव, यशवंत सिंह पीपी सिंह व आनंद प्रकाश दीक्षित के अतिरिक्त यूपी नेडा के एसपीओ शशि गुप्ता, आरएमआई उपकारी नाथ त्रिपाठी, नोडल अधिकारी रामबाबू गौतम व चंद्र प्रकाश गौतम आदि उपस्थित रहे।







Visit Today : 229
Total Visit : 253659
Hits Today : 723
Total Hits : 612918
Who's Online : 3