पांच हजार उपभोक्ताओं ने किया सोलर सब्सिडी के लिए आवेदन
वाराणसी। घर की छत पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बनाने की योजना खासी लाभदायक साबित हो रही है। उपभोक्ताओं को सोलर प्लांट लगाकर न सिर्फ बिजली के भारी भरकम बिल से छुटकारा मिल रहा है, साथ ही उन्हें एक लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी का भी लाभ मिल रहा है। योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं तक पहुंच सके इसलिए यूपी नेडा वाराणसी में विशेष कार्यक्रम भी चला जा रहा है। जिसके सकारात्मक परिणाम भी दिखाई देने शुरू हो गए हैं। पूर्ण रूप से संयंत्र स्थापित होने के बाद नगर में अब तक 4846 उपभोक्ता सब्सिडी के लिए आवेदन कर चुके हैं।
22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आरंभ की गई थी। जिसका लाभ लेने में वाराणसी के निवासी में प्रदेश में सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं। जिसके तहत पिछले तीन सप्ताह में ही दो हजार से अधिक नए उपभोक्ताओं को जोड़ा गया।
नगर में कार्यरत एंपेनल्ड आपूर्तिकर्ताओं के साथ योजना को मिल रही चुनौतियों और अब तक हुई प्रगति के संबंध में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें यूपी नेडा के आरएमआई एसडी दुबे ने बताया कि नगर में 75 हजार घरों में सोलर संयंत्र लगाने का लक्ष्य रखा गया था। योजना के संचालन में आ रही दिक्कतें दूर करने के लिए आपूर्तिकर्ताओं के साथ अलग-अलग वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी जा रही है और निराकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान पोर्टल के संचालन में आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि पोर्टल पर रियल टाइम अपडेट न हो पाने से वास्तविक धरातली आंकड़ों की प्रगति डैशबोर्ड पर इंगित नहीं हो पा रही है। जिसके कारण डाटा को धरातल स्तर पर विभिन्न आपूर्ति कर्ताओं द्वारा वार्ता कर संग्रहित किया जा रहा है। बैठक में यूपी नेडा के एसपीओ शशि गुप्ता, आरएमआई उपकारी नाथ त्रिपाठी, नोडल अधिकारी रामबाबू गौतम व चंद्र प्रकाश गौतम आदि उपस्थित रहे।
Recent Posts
- राहुल गांधी के छात्र कार्यक्रम पर बोले शशि थरूर, नई पीढ़ी को चाहिए अपनी आवाज और नेतृत्व
- नंदीग्राम उपचुनाव पर फिर आमने-सामने TMC-कांग्रेस, कल्याण बनर्जी ने अधीर रंजन पर उठाए सवाल
- उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, लौटने लगा मानसून; पूर्वांचल में मौसम ने बदला मिजाज
- वायुसेना के बेड़े में तेजस ट्रेनर और HTT-40 शामिल, स्वदेशी तकनीक को मिली नई मजबूती
- TMC का नाम और चुनाव चिन्ह फ्रीज, दोनों गुटों से नए नाम-सिंबल के विकल्प मांगे
Most Used Categories
- उत्तर प्रदेश (1,009)
- अन्य खबरे Posts: 827
- राष्ट्रीय Posts: 130
- अंतर्राष्ट्रीय Posts: 37
- हेल्थ Posts: 9
- पब्लिक की बात Posts: 7
- स्पोर्ट्स Posts: 7
- काम की बात Posts: 7
- मनोरंजन Posts: 7
- लखनऊ Posts: 5







Visit Today : 75
Total Visit : 284267
Hits Today : 248
Total Hits : 734003
Who's Online : 1