
सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : @BJP4JnK
विस्तार
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मथुरा आ रहे हैं। वह शाम चार बजे उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक में शामिल होंगे। साथ ही मथुरा में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। परिषद के माध्यम से जिले के विकास से जुड़ी 123 करोड़ की प्रस्तावित योजनाओं पर अपनी मुहर लगाएंगे।
परिषद की सातवीं बोर्ड बैठक मंगलवार को होने जा रही है। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष हैं। परिषद का कार्यालय बनने के बाद यह दूसरी बोर्ड बैठक है। पिछले साल कार्यालय उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां छठवीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की थी।
Source Agency News







Visit Today : 89
Total Visit : 285705
Hits Today : 427
Total Hits : 742098
Who's Online : 4