Thursday, February 05, 2026

अन्य खबरे, उत्तर प्रदेश

Agra: प्रसूता की मौत पर जमकर बवाल, परिवारीजनों ने लगाए गंभीर आरोप; अस्पताल संचालक फरार

Agra: प्रसूता की मौत पर जमकर बवाल, परिवारीजनों ने लगाए गंभीर आरोप; अस्पताल संचालक फरार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के मुड़ी चौराहा स्थित ओम नम शिवाय हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। परिजन और ग्रामीणों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में जुटी रही, लेकिन ग्रामीण अस्पताल के बाहर देर रात तक डटे रहे।

Trending Videos

एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी जस्सा चावली निवासी रमा (28) पत्नी प्रदीप को शनिवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर मुड़ी चौराहा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजन के अनुसार रविवार की सुबह करीब 11 बजे रमा का ऑपरेशन किया गया। उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इसी दौरान रमा की हालत बिगड़ने लगी।

घरवालों का आरोप है कि डॉक्टर ने गंभीर हालत की जानकारी उन्हें नहीं दी। शाम करीब 4 बजे अस्पताल प्रबंधन प्रसूता को एंबुलेंस से आगरा ले जा रहा था। रास्ते में टेढ़ी बगिया के पास परिजन को इसकी भनक लगी और उन्होंने एंबुलेंस को रोक लिया। तब तक रमा की मौत हो चुकी थी। इस पर परिजन ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान अस्पताल संचालक सत्यवीर सिंह और स्टाफ मौके से भाग निकला। ग्रामीणों की भीड़ देर शाम तक अस्पताल पर डटी रही। पुलिस हालात नियंत्रित करने में जुटी रही। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल पर लोगों का विरोध जारी था।

source Agency News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *