लखनऊ,17 दिसंबर 2025। गोखले मार्ग स्थित आवासीय सोसायटी सूर्या स्क्वायर की छत पर लगे सोलर रूफटॉप प्लांट का निरीक्षण यूपीनेडा के निदेशक इंद्रजीत सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ किया गया।
इस प्लांट की स्थापना सितंबर माह में पूर्ण हुई, विगत तीन माह में 15 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह की कमी दर्ज की गई है। इसकी कुल क्षमता 15 किलोवाट है, जिससे सोसायटी की लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये सालाना की बिजली बिल में बचत होगी। उक्त योजना में सोसायटी को 2 लाख 70 हजार रुपये की सब्सिडी भी भारत सरकार से प्राप्त हुई है। भारत सरकार द्वारा अधिकतम 500 किलोवाट सोलर रूफटोप की स्थापना पर रुपये 18000/- प्रति किलोवाट की दर से 90 लाख रुपये तक सोसायटी को प्रदान किया जाता है।
निदेशक नेडा ने बताया कि प्रारंभिक चरण में लखनऊ नगर के सभी आवासीय सोसाइटियों को चिह्नित करके सोलर प्लांट लगाए जाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। कालांतर में प्रदेश के अन्य बड़े नगरों की हाई राइज भवनों में भी सोलर प्लांट लगाए जाने की कार्ययोजना है।
सोलर प्लांट के निरीक्षण दौरान सोसायटी की पदाधिकारी वारालिका दूबे, नेडा के अजय कुमार, नरेंद्र सिंह, आरएमआई से एसडी दूबे, उपकारी नाथ एवं कमलेश सिंह यादव उपस्थित रहे।







Visit Today : 121
Total Visit : 283921
Hits Today : 434
Total Hits : 732747
Who's Online : 5