सहारनपुर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीते बुधवार को दिनभर धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली थी, लेकिन गुरुवार को मौसम अचानक बदल गया। सुबह से ही शहर में घना कोहरा और कुहासा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।
.
कोहरे के चलते न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटकर करीब एक किलोमीटर रह गई है, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। सहारनपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 340 दर्ज किया गया है, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। इससे बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों को खास सतर्कता बरतने की जरूरत है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे दिन आसमान में कुहासा छाया रहेगा और धूप निकलने की संभावना बेहद कम है। वहीं 31 दिसंबर तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़े पहनने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।







Visit Today : 123
Total Visit : 262307
Hits Today : 602
Total Hits : 639070
Who's Online : 3