लखनऊ में देर रात तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। आसमान में घने बादल छाए रहे और 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलीं, जिससे ठंड का अहसास बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहने की उम्मीद है।
पिछले दिनों अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री और न्यूनतम 9.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से कुछ अधिक था। अधिकतम आर्द्रता 88% और न्यूनतम 38% दर्ज की गई।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट आएगी, जबकि अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। 27 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 28 जनवरी तक बारिश फिर शुरू होने की संभावना है।
लखनऊ और आसपास के जिलों में ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी है। तेज हवाओं और बारिश के कारण पारा दिन में 5 डिग्री तक गिर सकता है।







Visit Today : 106
Total Visit : 285722
Hits Today : 533
Total Hits : 742204
Who's Online : 2