Rahul Gandhi 12 और 13 मार्च को दो दिन के दौरे पर अमेठी और रायबरेली संसदीय क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे रायबरेली में ‘दिशा’ समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और अमेठी में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी 12 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे विशेष विमान से Fursatganj Airport पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से Raebareli के कलेक्ट्रेट जाएंगे, जहां जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी ‘दिशा’ की बैठक में शामिल होंगे और विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
बैठक के बाद राहुल गांधी BhueMau Guest House में रात्रि विश्राम करेंगे। यहां वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे।
दौरे के दूसरे दिन, 13 मार्च की सुबह राहुल गांधी गेस्ट हाउस में पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे वे Amethi के बहादुरपुर स्थित Naina Resort पहुंचेंगे। यहां वे कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लगभग दो घंटे तक बैठक करेंगे, जिसमें संगठन को मजबूत करने और आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों पर चर्चा होने की संभावना है।
बैठक समाप्त होने के बाद राहुल गांधी कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष दिवंगत योगेंद्र मिश्रा के घर भी जाएंगे। वहां वे उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों का कहना है कि अमेठी में होने वाली बैठक में संगठन को मजबूत करने और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।








Visit Today : 113
Total Visit : 272985
Hits Today : 946
Total Hits : 674873
Who's Online : 3