लखनऊ के Ekana Cricket Stadium में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल मुकाबला खेला जाएगा। मैच को देखते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं और कई रूटों पर डायवर्जन लागू रहेगा।
पुलिस प्रशासन ने करीब 14 प्रमुख रूटों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है, जो दोपहर 3 बजे से लेकर मैच समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान शहीद पथ पर भारी वाहनों और बसों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
प्रमुख ट्रैफिक बदलाव
- शहीद पथ पर रोडवेज और अन्य व्यवसायिक बसों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा
- निजी वाहन और टैक्सी चलती रहेंगी, लेकिन निर्धारित मार्गों से
- सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहन अमूल तिराहा से डायवर्ट होंगे
- अर्जुनगंज से आने वाले वाहन कटाई पुल और अहिमामऊ मार्ग से भेजे जाएंगे
ई-रिक्शा और ऑटो को शहीद पथ पर पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। इन्हें केवल वैकल्पिक सर्विस रोड और निर्धारित रूटों पर ही अनुमति दी गई है।
पार्किंग व्यवस्था
वाहनों की पार्किंग के लिए Phoenix Palassio Mall और आसपास के क्षेत्रों को प्रमुख पार्किंग स्थल बनाया गया है।
- पास वाले वाहन सीधे निर्धारित पार्किंग में जाएंगे
- बिना पास वाले वाहनों को पहले आने पर मॉल पार्किंग दी जाएगी
- दोपहिया वाहनों के लिए भी अलग पार्किंग व्यवस्था की गई है
अवैध पार्किंग पर टोइंग और क्लैंप की कार्रवाई की जाएगी।
स्टेडियम एंट्री नियम
- केवल टिकट धारकों को प्रवेश मिलेगा
- प्रवेश मैच शुरू होने से 3 घंटे पहले शुरू होगा
- दूसरी पारी के बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा
- एक बार बाहर जाने के बाद दोबारा प्रवेश नहीं मिलेगा
- सुरक्षा जांच के बाद ही स्टेडियम में एंट्री होगी
प्रशासन की अपील
ट्रैफिक पुलिस ने दर्शकों और आम लोगों से अपील की है कि वे शहीद पथ के बजाय वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और भीड़भाड़ वाले समय (शाम 6 से 8 बजे) में यात्रा से बचें।
ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर (9454405155) पर किसी भी आपात स्थिति में संपर्क किया जा सकता है।







Visit Today : 109
Total Visit : 285725
Hits Today : 618
Total Hits : 742289
Who's Online : 4