
- अच्छा होता कि आजम खान से मिलने जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष के साथ सपा प्रदेश अध्यक्ष भी होते
लखनऊ: इंडिया गठबंधन सैद्धांतिक आधार पर बना है। इसका बुनियादी उसूल हर तरह के अन्याय के खिलाफ खड़े होना है। आजम खान के साथ कांग्रेस इसी बुनियादी उसूल के साथ खड़ी है। समाजवादी पार्टी को भी चाहिए कि वो इस उसूल का सम्मान करे।
ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम (Shahnawaz Alam) ने कांग्रेस मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहीं। उन्होंने कहा कि सपा के कुछ लोगों ने कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के आजम खान से जेल में मिलने जाने को लेकर असहजता दर्शायी है जो सैद्धांतिक तौर पर अनुचित है। सपा को तो खुश होना चाहिए कि दूसरे दलों के लोग भी उनके नेताओं के साथ हो रही नाइंसाफी के खिलाफ बोल रहे हैं।
यह भी पढ़ें
उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोधियों के बीच टीका-टिप्पणी चलती रहती है। लेकिन भाजपा में रहते हुए आजम खान को सबक सिखाने के लिए उनकी पत्नी और बेटी से गैंगरेप की बात करने वाले किन्हीं आईपी सिंह को सपा में प्रवक्ता बना दिया जाना राजनीतिक शुचिता के खिलाफ है। इससे इंडिया गठबंधन की विश्वसनीयता पर लोग सवाल उठाएंगे। क्योंकि इससे यह संदेश जा रहा है कि एक तरफ तो सपा आजम खान के पक्ष में बोलने पर कांग्रेस से असहज हो रही है तो दूसरी तरफ उनके खिलाफ सांप्रदायिक नफरत फैलाने वालों को प्रवक्ता बना रही है।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन सिर्फ़ चुनाव और सीटों के बंटवारे के लिए नहीं बना है। उसके कुछ सैद्धांतिक उसूल भी हैं। सपा को भी इन उसूलों का सम्मान करना चाहिए। बिना सिद्धांतों के कोई भी संघर्ष कामयाब नहीं होता। शाहनवाज आलम ने कहा कि यह बहुत अच्छा होता कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ सपा प्रदेश अध्यक्ष भी आजम खान से मिलने गए होते। इससे समाज में दोनों दलों के बीच की सैद्धान्तिक एकजुटता का संदेश जाता।
Source Agency News








Visit Today : 134
Total Visit : 284326
Hits Today : 403
Total Hits : 734158
Who's Online : 1