
![]()
लखनऊ: एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म तेजस (Tejas) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वहीं, मंगलवार को उत्तर प्रदेश के लोकभवन में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अपने कैबिनेट सदस्यों के साथ इस फिल्म का आनंद उठाया। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ( Pushkar Singh Dhami,) भी मौजूद रहे। अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी नेताओं के साथ बैठकर फिल्म देखा। तेजस में कंगना ने भारतीय वायुसेना की निडर पायलट तेजस गिल का किरदार निभाया है।
Today hosted a screening of #tejas a film based on a soldier / Martyr’s life for honourable Chief Minister @myogiadityanath ji
As you can see in the first picture Maharaj ji couldn’t hold back his tears in the last monologue of Tejas.
“ Ek soldier kya chahta hai”
महाराज जी… pic.twitter.com/WTYHuhRwYA— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) October 31, 2023
फिल्म ‘तेजस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिल्म देखकर भावुक हो गए और उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि वो हमारा समर्थन करेंगे और राष्ट्रवादी लोगों को फिल्म से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे…यह फिल्म देश के बच्चों के लिए बनी है, यह फिल्म स्कूलों में दिखाई जाए।”
#WATCH लखनऊ: फिल्म ‘तेजस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिल्म देखकर भावुक हो गए और उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि वो हमारा समर्थन करेंगे और राष्ट्रवादी लोगों को फिल्म से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे…यह फिल्म देश के बच्चों… pic.twitter.com/LkK7KTNfvW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2023
कंगना ने यह भी कहा कि ‘ये फिल्म राष्ट्रवाद पर बनी है और ज्यादा से ज्यादा लोग इसको देखें और प्रमोट करें. कंगना ने कहा कि मुख्यमंत्री मुझे अपनी बहन मानते हैं।’
Source Agency News








Visit Today : 134
Total Visit : 284326
Hits Today : 425
Total Hits : 734180
Who's Online : 1