
![]()
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) ने आज कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में न्यायपालिका विधायिका और कार्यपालिका की अपनी भूमिकाएं होती हैं तथा सबकी अपनी सीमाएं भी निर्धारित होती हैं लेकिन जनता से विधायक का सीधा संपर्क होने के कारण उसके प्रति सबसे बड़ी जवाबदेही विधायक की ही होती है।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि जनता जिसे चुनकर विधानसभा भेजती है तो उसका अपने विधायक से सवाल करने का भी अधिकार होता है। लेकिन पिछले कुछ दशकों में विधायिका के प्रति नकारात्मक धारणा बनाई गयी। जिसे बदलने का प्रयास कर रहा हूं। मेरा प्रयास है कि जनता इस बात को समझ सके कि उसके क्षेत्र के विधायक की विधानसभा में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षो से जनता का विधानसभा से कभी कोई सम्पर्क ही नहीं बना उसे भी दूर करने का प्रयास कर रहा हूं। जिससे वह अपने विधायक की भूमिका को जान सकें। धीरे धीरे अब जनता को इस बात का अहसास होने लगा है कि लोकतंत्र में विधायिका की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण होती है। अब वह अपने विधायक की भूमिका को जान रही है। यही कारण है कि पिछले कुछ समय से आम जनमानस में विधायिका के प्रति नकारात्मक धारणा खत्म होती दिख रही है।
यह भी पढ़ें
कई प्रधानाचार्यो ने विधानसभा के बारे में विधानसभा अध्यक्ष से सवाल किए तो महाना ने उन्हे बताया कि नियमो के तहत ही कोई सदस्य सदन में बोल सकते हैं। इसके अलावा अब विधानसभा में विधायकों के सवालों को आनलाइन लिए जाने की व्यवस्था की गयी हैं। सदन में उठाए गए मामले संबंधित विभाग को तुरंत भेजे जाते है। पर पहले ऐसे मामलों में उदासीनता देखने को मिलती थी। यहीं नही विधानसभा में उठाए गए मामलों को सम्बन्धित समितियों को भेजा जाता है जिससे जनहित में उन शासन कार्रवाई करता है।
महाना ने प्रधानाचार्यो का विधानसभा के गौरवमयी इतिहास, सदन की कार्यवाही, संचालन एवं पुस्तकालय आदि के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि आप लोग यहां से जाकर छात्र छात्राओं को इसके बारे में बताए। यहीं नहीं उन सबको यहां भ्रमण कराने का कार्य करें जिससे वह अपनी विधानसभा पर गर्व कर सकें।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आमंत्रण पर उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के तत्वावधान में प्रधानाचार्यों के दल में 30 प्रधानाचार्य शामिल थें जिनमें 10 महिला प्रधानाचार्य भी शामिल थी।
इस मौके पर पर परिषद के मंडल अध्यक्ष डॉ गिरीश कुमार मिश्र जिला अध्यक्ष डा मनप्रीत सिंह तथा महामंत्री धर्मेश अवस्थी समेत अन्य पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए विधानसभा में हुए बदलावों को लेकर उनकी सराहना करते हुए कहा कि हम सबको आप पर गर्व है।
Source Agency News








Visit Today : 98
Total Visit : 253765
Hits Today : 484
Total Hits : 613542
Who's Online : 6