Tuesday, March 24, 2026

अन्य खबरे, उत्तर प्रदेश

Ground Breaking Ceremony | पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में परियोजनाएं शुरु करने में मेरठ मंडल अव्वल |

Ground Breaking Ceremony | पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में परियोजनाएं शुरु करने में मेरठ मंडल अव्वल | Navabharat (नवभारत)

Meerut, division, top, starting, project, ground breaking ceremony

लखनऊ: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (Ground Breaking Ceremony) की तैयारियों में जुटी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के पांच मंडलों से सबसे ज्यादा परियोजनाएं धरातल पर उतारने को तैयार है। पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 15 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत का लक्ष्य रखा गया है जबकि अब तक 7.16 लाख करोड़ रुपये की 8000 से ज्यादा परियोजनाएं धरातल पर उतरने के लिए तैयार हो चुकी हैं। तैयारियों के लिहाज से परियोजनाओं की शुरुआत करने के मामले में मेरठ, झांसी, मीरजापुर, लखनऊ और वाराणसी मंडल टॉप फाइव में हैं। प्रदेश के सभी 18 मंडलों में मेरठ मंडल अव्वल है जहां ढाई लाख करोड़ से ज्यादा की परियोजनाएं धरातल पर उतरने को तैयार हैं।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता का कहना है कि सभी मंडलों में निवेशकों की रुचि अलग अलग ही देखने को मिली है। मेरठ मंडल में निवेशकों ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है। क्रियान्वयन के लिए तैयार निवेश में प्रदेश के टॉप फाइव मंडलों में क्रमश: मेरठ, झांसी, मीरजापुर, लखनऊ और वाराणसी हैं।

मंडलवार तैयारियों के हिसाब से मेरठ मंडल में सर्वाधिक 2,55,097 करोड़, इसके बाद झांसी मंडल में 91,128 करोड़, मीरजापुर मंडल में 85,104 करोड़, लखनऊ मंडल में 48,770 करोड़, वाराणसी मंडल में 37,372 करोड़, बरेली मंडल में 35,322 करोड़, अयोध्या मंडल में 23,921 करोड़, आगरा मंडल में 23,706 करोड़, कानपुर मंडल में 22,992 करोड़, मुरादाबाद मंडल में 17,833 करोड़, प्रयागराज मंडल में 17,780 करोड़, गोरखपुर मंडल में 15,600 करोड़, सहारनपुर मंडल में 12,413 करोड़, अलीगढ़ मंडल में 9,873 करोड़, चित्रकूट मंडल में 9,213 करोड़, देवीपाटन मंडल में 3,954 करोड़, आजमगढ़ मंडल में 3,400 करोड़ और बस्ती मंडल में 3,018 करोड़ रुपए के निवेश क्रियान्वयन के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें

औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कभी बुंदेलखंड और पूर्वांचल यूपी के सबसे पिछड़े इलाके माने जाते थे। बीते छह साल में पूर्वांचल और बुंदेलखंड क्षेत्र से ना सिर्फ डकैतों, माफिया और रंगदारों के नेटवर्क को ध्वस्त किया गया, बल्कि बेहतर कनेक्टिविटी, विद्युत आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं को भी विकसित करते हुए पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा दिया गया। बुंदेलखंड क्षेत्र के तहत आने वाले झांसी और चित्रकूट मंडल में 1 लाख करोड़ से भी ज्यादा का निवेश क्रियान्वित होने के लिए तैयार है। इस मामले में भी झांसी मंडल प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। इसी प्रकार पूर्वांचल क्षेत्र में मीरजापुर और वाराणसी मंडल टॉप फाइव में शामिल है, इसके अलावा गोरखपुर और आजमगढ़ मंडल में भी भारी भरकम निवेश धरातल पर उतरने के लिए तैयार है।

Source Agency News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *