
मथुरा: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के बेटे और राज्य के पूर्व पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने जीर्णोद्धार कराये गये 500 साल पुराने ठाकुर श्यामा श्याम मंदिर (Shyama Shyam Ji Maharaj Temple Inauguration) का सोमवार को उद्घाटन किया। मंदिर के पुरोहित मुकेश स्वामी ने बताया कि उन्होंने कार्यक्रम के दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
Today, I had the honor of inaugurating the newly renovated Thakur Shyamji Maharaj Temple in Mathura – Lord Krishna’s birthplace, on the auspicious day of Kartik Purnima.
This revitalized temple stands as a testament to the tireless efforts of Priyanka Chaturvedi and Alluri Ji,… pic.twitter.com/45t9ZNnOxJ
— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) November 27, 2023
उन्होंने बताया कि इस मंदिर का निर्माण 500 साल से भी पहले महाप्रभु वल्लभाचार्य के आठ प्रख्यात शिष्यों में एक चीत स्वामी ने करवाया था। ठाकरे ने उद्घाटन के बाद संवाददाताओं द्वारा पूछे गये राजनीतिक प्रश्नों का उत्तर देने से इनकार कर दिया। पार्टी सांसद प्रियंका चतर्वेदी के साथ आये ठाकरे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यमुना पूजन भी किया।
यह भी पढ़ें
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के प्रवक्ता विजय बहादुर सिंह ने बताया कि आदित्य ठाकरे ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान में तीन प्रमुख मंदिरों में मुख्य देव की भी अराधना की। उन्होंने बांकेबिहारी के दर्शन किए। मंदिर के पुरोहित ज्ञानेंद्र गोस्वामी ने यह जानकारी दी। श्याम घाट पर स्थित ठाकुर श्यामा श्याम मंदिर का जीर्णोद्धार आर एन अल्लूरी के नागार्जुन फाउंडेशन की मदद से चतर्वेदी के प्रयास से कराया गया है।
Source Agency News







Visit Today : 8
Total Visit : 269697
Hits Today : 44
Total Hits : 661961
Who's Online : 2