Tuesday, March 24, 2026

अन्य खबरे, उत्तर प्रदेश

UP News | बेटी से करता था प्यार, बाप-बेटे ने मिलकर काट दिया सिर |

UP News | बेटी से करता था प्यार, बाप-बेटे ने मिलकर काट दिया सिर |

फाइल फोटो

फाइल फोटो

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब युवक की सिर कटी लाश मिली। इस बात की जानकारी जब पुलिस को हुई तो उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। इस बीच गांव मृतक के प्रेम प्रसंग की चर्चा लोगों में हो रही थी। फिर क्या पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पांच टीम बनाई ताकि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाए। इसी बीच पुलिस को पुलिस ने सुमेर पटेल और उसके बेटे ब्रजेश पटेल नामक बाप-बेटे पर शक हुआ। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। थोड़ी कड़ाई के बाद दोनों ने सच्चाई उगल दी। दोनों ने बताया कि क्यों हत्या जैसा संगीन अपराध उन्होंने अंजाम दिया।

बेटी से करता था प्यार

नरेंद्र और हत्यारे की बेटी के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच यह मामला पिछले 6 महीने से चल रहा था। इसी बीच एक दिन लड़की के घर पर कोई नहीं था तो उसने अपने प्रेमी को फोन कर घर आने को कहा। जहां पर सुमेर पटेल और उसके बेटे ब्रजेश पटेल ने नरेंद्र नामक शख्स को अपने घर में जाते हुए देख लिया था। फिर क्या उसके बाद दोनों आग बबूला हो गए और उन्होंने नरेंद्र का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

लाश को ठिकाने लगाने लिए काटा सिर

हत्या के बाद सुमेर पटेल और उसके बेटे ब्रजेश पटेल ने लाश को ठिकाने लगाने का फैसला किया। उन्होंने लाश को एक बोरी में भरा और सुनसान जगह पर ले गए। उसके बाद उन्होंने मृतक नरेंद्र का सिर कुल्हाड़ी से काटकर अलग कर दिया। लाश की पहचान न हो सके इसलिए उन्होंने धड और सिर को अलग अलग जगहों पर फेंक दिया। लेकिन लाश मिलने पर उसके गर्दन पर एक टैटू बना था। जिससे उसकी पहचान दो दिनों से लापता नरेंद्र के रूप में हुई। फ़िलहाल दोनों आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं और इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Source Agency News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *