
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ब्लू सफायर मॉल में गिरा ग्रिल
ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रविवार दोपह एक दर्दनाक हादसा हो गया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ब्लू सफायर मॉल में ग्रिल गिर गई। ग्रिल की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना से मॉल में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में दो लोगों की मौत
बिसरख थाना इलाके स्थित अस्पताल से सूचना मिली कि ब्लू सफायर मॉल पर छत से लोहे का स्ट्रक्चर गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई है, जिसमें हरेंद्र भाटी (35) पुत्र राजेंद्र भाटी निवासी गौशाला फाटक के पास विजय नगर, थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद की मौत हो गई।
#GreaterNoida वेस्ट के ब्लू सफायर मॉल में बड़ा हादसा, अंडर कंस्ट्रक्शन वर्क के दौरान 2 मजदूरों की मौत।@Uppolice @noidapolice @CP_Noida pic.twitter.com/zvZ3UTWq5N
— विभोर अग्रवाल🇮🇳 (@IVibhorAggarwal) March 3, 2024
इसके अलावा, शकील(35) पुत्र छोटे खान निवासी केला, खेड़ा थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचायतनाम भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर अधिकारी मौजूद हैं। घटना से जुड़ी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Source Agency News








Visit Today : 75
Total Visit : 284632
Hits Today : 172
Total Hits : 735193
Who's Online : 5