
BJP
कानपुर: आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में बीजेपी यूपी के दाेनों डिप्टी सीएम यानी केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) और बृजेश पाठक (Brajesh Pathak) पर दांव लगा सकती है। कानपुर की महानगर सीट पर बीजेपी इस बार किसे उतारेगी, इस पर प्रदेश इकाई की ओर से मंथन पूरा हो गया है, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में फाइनल लिस्ट को हरी झंडी दी जाएगी। बताया जा रहा है कि इसमें अभी एक दो दिन का समय लग सकता है। वहीं उधर सांसद सत्यदेव पचौरी अभी भी दिल्ली में ही डटे हैं।
पचौरी लगे हैं जुगाड़ में
पहली लिस्ट जारी होने के दूसरे दिन ही सांसद पचौरी के अलावा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और विधायक सुरेंद्र मैथानी भी दिल्ली पहुंच गए थे। दोनों वहां एक दिन रहकर वापस आ गए लेकिन पचौरी दिल्ली में ही हैं। बीजेपी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 10 में से नौ कानपुर सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। सिर्फ यहां महानगर सीट वेटिंग में है।
अचानक बुलावे के इंतजार में पचौरी
यही वजह है कि सांसद पचौरी लगाता है कि शायद हाईकमान की ओर से अचानक बुलावा आए तो तत्काल पहुंच सकें। चर्चा है कि पचौरी की उम्र पार्टी के निर्धारित मानक से अधिक है। कहा ये भी जा रहा है पचौरी की ओर से उम्र के मानक पर सांसद हेमा मालिनी और सांसद जगदंबिका पाल का उदाहरण भी हाईकमान को दिया जा चुका है।
चर्चा में हैं दोनों डिप्टी सीएम
इस बीच शनिवार को फिर से चर्चा उठने लगी कि बीजेपी उत्तर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को चुनाव लड़ाएगी। क्योंकि प्रयागराज के फूलपुर सीट पर भी अभी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। यहां से केशव प्रसाद मौर्य बीजेपी के सांसद रह चुके हैं। 2014 के पहले और 1984 के बाद से इस लोकसभा सीट पर क्षेत्रीय पार्टियों का दबदबा रहा। 1984 से पहले ये सीट कांग्रेस की गढ़ मानी जाती थी।
फूलपुर सीट पर उतार सकती है बीजेपी
फूलपुर सीट पर 2014 लोकसभा चुनाव में पहली बार बीजेपी से केशव प्रसाद मौर्य ने जीत दर्ज की थी। इस वजह से केशव प्रसाद मौर्य का नाम चर्चा में आया है और पार्टी में उन्हें खास स्थान और तवज्जो दिया जानें लगा। इसके बाद यूपी विधानसभा 2017 में उन्हें सूबे का उपमुख्यमंत्री बनाया गया। ऐसे में कयास ये लगाया जा रहा है कि प्रयागराज के फूलपुर लोकसभा सीट से एक बार फिर से केसव प्रसाद मौर्य को चुनावी मैदान में बीजेपी उतार सकती है। हालांकि वर्तमान में यहां बीजेपी की केशरी देवी पटेल सांसद हैं। वहीं दूसरी ओर ये बताया जा रहा है कि कानपुर की महानगर सीट से यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को बीजेपी उम्मीदवार घोषित कर सकती है।
Source Agency News








Visit Today : 115
Total Visit : 284672
Hits Today : 298
Total Hits : 735319
Who's Online : 2