
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन किए। 22 जनवरी को हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद यह पहली बार है कि राष्ट्रपति अयोध्या का दौरा कर रही हैं।
![]()
अयोध्या: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार (1 मई) शाम को नवनिर्मित राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर पूजा-अर्चना और आरती की। राम मंदिर में दर्शन से पहले उन्होंने सरयू आरती में हिस्सा लिया और यहां हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की।
राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक हैंडल से ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा गया, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्री हनुमान गढ़ी मंदिर, अयोध्या में दर्शन किए और पूजा की।’’ इससे पहले राष्ट्रपति भवन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति का स्वागत किया।’’
अयोध्या में प्रभु श्रीराम के बाल-स्वरूप का दर्शन करने के दिव्य अनुभव को शब्दों में बाँधना मेरे लिए संभव नहीं है। राम केवट संवाद से लेकर प्रभु श्रीराम द्वारा माता शबरी के जूठे बेर खाने जैसे मर्मस्पर्शी प्रसंग बरबस याद आ रहे हैं। मैं भाव-विह्वल हूँ। यह मंदिर भारतीय संस्कृति और समाज… pic.twitter.com/g6TxR1HlRj
— President of India (@rashtrapatibhvn) May 1, 2024
बाइस जनवरी को हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद यह पहली बार है कि राष्ट्रपति अयोध्या का दौरा कर रही हैं।
Source Agency News








Visit Today : 104
Total Visit : 277851
Hits Today : 1390
Total Hits : 698020
Who's Online : 2