
Masik Kumbh Rashifal June 2024: सभी लोग जानना चाहते है कि जून महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा ,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है .
पारिवारिक जीवन
कुम्भ राशि वाले को जून का महीना बहुत ही उत्तम सुख प्रदान करने वाला है.गुरु सूर्य शुक्र बुध आपके पारिवारिक सुख के भाव चौथे भाव में बैठे है जिसे परिवार में मान -सम्मान खूब मिलेगा.परिवार में नई -नई तरह से खुशी प्रदान होगी जिसे आपका मन प्रसन्न रहेगा.परिवार में शांति बनी रहेगी आपस में सभी सदस्य मिलकर रहेंगे आपका घर के अन्दर की सजावट ठीक रहेगा साथ ही भौतिक सुख सुविधा का लाभ होगा जो सामान आपके परिवार में नहीं है उसका खरीदारी भी होगा. दुसरे भाव में राहु बैठे है रिश्तेदार के के साथ सोच -समझ कर बात करे ठीक रहेगा.इस माह किसी के साथ आपको नाराजगी चल रही है वह दूर होगी.
व्यापार तथा नौकरी
व्यापारी के लिए जून का महीना आपके लिए अनुकूल रहने वाला है व्यापार में खूब लाभ होगा क्योंकि आपके सप्तम भाव के स्वामी सूर्य चौथे भाव में गुरु शुक्र और बुध के साथ बैठे है. आप व्यापार में जितना समय हो दे.जो लोग ठीकेदारी का कार्य कर रहे है आपको सरकारी कार्य में लाभ होगा साथ ही नया कॉन्ट्रैक्ट भी मिलेगा इस समय व्यापार में निवेश करे लाभ होगा.लेकिन आपको शत्रु भी बने रहेंगे. नौकरी करने वाले को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना पड़ेगा. कई ग्रह का दृष्टि दशम भाव पर पड़ रहा है आपको कार्य क्षेत्र में परेशानी बनेगी. आप इधर उधर के बात में नहीं पड़े सहकर्मी आपको सहयोग करेगे. आपके दशम भाव के स्वामी मंगल तीसरे भाव में है आपको अपने कान्फिडेंस के साथ कार्य करना पड़ेगा.किसी का सहारा नहीं ले कार्य आपका मजबूत बनेगा.
शिक्षा तथा करियर
विधार्थियों के लिए जून का महीना शिक्षा के क्षेत्र में आप उन्नति करेगे आपके शिक्षा के स्वामी बुध चौथे भाव में है जिसे विधार्थियों की पढाई में मन लगेगा तथा आप निरंतर आगे बढ़ेगे.लेकिन उच्च शिक्षा की पढाई कर रहे छात्र आपको पढाई में विशेष ध्यान देना पड़ेगा तभी आपका परिणाम ठीक मिलेगा. आपके पढाई को लेकर माता -पिता भी आपसे नाराज रहेंगे.करियर में आपको इस माह मेहनत करना पड़ेगा नहीं तो साधारण तरीके से चलेगा.प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है आपको इस माह मेहनत करना पड़ेगा तब परिणाम ठीक आएगा.नौकरी कर रहे है अपना कार्य ठीक तरीके से करे साथ ही विवाद से आप दूर रहे .
प्रेम जीवन
कुम्भ राशि वाले का प्रेम सम्बन्ध मिला जुला रहेगा आपके पंचम भाव के स्वामी बुध चौथे भाव में बैठे है जिसे प्रेमी के साथ निरंतर एक जैसा चलते रहेगा 15 जून के बाद आप अपने प्रेम सम्बन्ध को परिवार में शेयर करेगें.जिसे परिवार के लोग प्रसन्न रहेगे.आप अपने प्रेमी के साथ खूब रोमांस करेगे. विवाहित लोगो के लिए इस माह अनुकूल रहेगा आपके सप्तम भाव के स्वामी चौथे भाव में है शनि का दृष्टी सप्तम भाव में है जिसे दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा. पत्नी से सहयोग मिलेगा जो लोग विवाह की प्रतीक्षा में है उनको खुशखबरी मिलेगी.
स्वास्थ्य
इस माह स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा शनि अपनी राशि में है जिसे आपको सिजनली बीमारी से आप परेशान रहेंगे .इस समय पे पदार्थ का इस्तमाल करे खाने पीने में लापरवाही नहीं करे.जो लोग पुरानी बीमारी से परेशान थे आप इस माह स्वास्थ्य हो जायेगे साथ ही मानसिक रूप से एकदम स्वास्थ्य रहेंगे.
उपाय
प्रत्येक शनिवार को दशरथकृत शनि स्त्रोत का पाठ करे.
शनिवार को काला कपड़ा दान करे .
दाहिने हाथ के मध्यमा उंगली में लाज्याव्रत धारण करे लाभ होगा .
जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
लकी नंबर- 9
लकी कलर- बैगनी
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
Masik Kumbh Rashifal June 2024: जानें कैसा बीतेगा यह माह, शुभ रंग, तारीख








Visit Today : 212
Total Visit : 253642
Hits Today : 608
Total Hits : 612803
Who's Online : 3