अब ग्रामीण इलाकों में भी सब्सिडी में सोलर प्लां

वाराणसी। घर की छत पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बनाने की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का विस्तार अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी किया जाएगा। इसके निर्देश मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल दिए। वे
विकास भवन सभागार में पीएम सूर्य घर कार्यक्रम एवं माडल विलेज की स्थापना के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वो पीएम सूर्य घर कार्यक्रम को ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रचार प्रसार कैम्प के माध्यम से करायेI जिसके तहत विकास खंड आराजी लाइन के पचाई, विख बड़ा गांव के अकोढा, विख चोलापुर के महदा, विख चिरईगाव के खानपुर,विख हरहुवा के चमाव,
विख पिंडरा के नेवडा, विख सेवापुरी के पूरेबरियार एवं विख काशी विद्यापीठ के कनियारा का चुना गया है। यहां माडल सोलर विलेज की स्थापना की जाएगी I
बताते चले पी एम सूर्य घर कार्यक्रम में वाराणसी में कुल 7614 घरों को योजना से जोड़ा जा जुका हैI विगत एक माह में लगभग 3500 सौर सयंत्रों को द्रुत गति से जोड़ा जा चुका है I बैठक में वाराणसी नेडा के पीओ संदीप विश्वास, आरएमआई एसडी दूबे व उपकारी नाथ त्रिपाठी आरईसी चन्द्र प्रकाश गौतम के साथ अधिशाषी अभियंता चिरईगाव, यूपीनेडा सोलर वेंडर्स एवं अन्य कार्यकारी उपस्थित रहे I






Visit Today : 2
Total Visit : 284333
Hits Today : 10
Total Hits : 734271
Who's Online : 2