
बबिता चौहान, चारू चौधरी और अपर्णा यादव।
–
बबीता चौहान को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। बबीता अभी भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं। इसके अलावा अपर्णा यादव और चारू चौधरी को महिला आयोग का उपाध्यक्ष नामित किया गया है।
अपर्णा यादव पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की बहू हैं। उन्होंने 2022 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।
बबीता चौहान आगरा, अपर्णा यादव लखनऊ और चारू चौधरी गोरखपुर की निवासी हैं। सभी का कार्यकाल फिलहाल एक वर्ष का होगा।
राज्य महिला आयोग की सदस्य बनी नीलम
मिर्जापुर। नीलम प्रभात को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है। उनको एक साल के लिए नियुक्त किया गया है। नीलम कतवारू का पूरा की रहने वाली है। महिला आयोग का सदस्य मनोनीत होने पर विवेक बरनवाल सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।
Source Agency News







Visit Today : 98
Total Visit : 278044
Hits Today : 1243
Total Hits : 700467
Who's Online : 6