पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस से संक्रमित 25 वर्षीय महिला नर्स की बारासात के नारायण मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को मौत हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार, नर्स लंबे समय तक कोमा में रहने के बाद कई जटिलताओं का शिकार हो गई थी, जिनमें फेफड़ों और अस्पताल में हुए संक्रमण शामिल थे। अंततः दिल की धड़कन रुकने के कारण उसकी मौत हो गई।
नर्स पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले के कटवा की रहने वाली थी। जनवरी में इलाज के दौरान उसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम से हटाया गया था और उसकी हालत में सुधार दिख रहा था, लेकिन कई शारीरिक जटिलताओं के कारण उसकी स्थिति अचानक बिगड़ गई।
राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल में दिसंबर 2025 से अब तक निपाह वायरस से दो लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से एक पुरुष नर्स संक्रमण से उबर चुका है।








Visit Today : 59
Total Visit : 284390
Hits Today : 344
Total Hits : 734605
Who's Online : 3