होली के त्योहार पर घर जाने वाली भीड़ को देखते हुए Indian Railways ने 6 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। ये ट्रेनें फरवरी और मार्च 2026 में अलग-अलग तिथियों पर चलाई जाएंगी। दिल्ली, आनंद विहार और झांसी से बिहार व ओडिशा की ओर जाने वाले यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है।
नई दिल्ली–बरौनी स्पेशल (04054/04053)
यह ट्रेन 20 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक प्रतिदिन New Delhi Railway Station से चलेगी, जबकि वापसी में बरौनी से 22 फरवरी से 8 मार्च तक रोज संचालित होगी।
रूट: अलीगढ़, इटावा, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, छपरा होते हुए बरौनी।
कोच: 16 (स्लीपर व जनरल)
नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल (04060/04059)
20 फरवरी से 6 मार्च तक नई दिल्ली से प्रतिदिन और 22 फरवरी से 8 मार्च तक सुपौल से रोजाना चलेगी।
रूट: गाजियाबाद, अलीगढ़, इटावा, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, छपरा से सुपौल।
कोच: 16 (स्लीपर व जनरल)
आनंद विहार–खुर्दा रोड स्पेशल (04066/04065)
Anand Vihar Terminal से 27 फरवरी से 3 मार्च तक प्रतिदिन संचालित होगी, जबकि वापसी में खुर्दा रोड से 28 फरवरी से 4 मार्च तक चलेगी।
रूट: गाजियाबाद, अलीगढ़, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज होते हुए खुर्दा रोड।
कोच: 20 (स्लीपर व जनरल)
आनंद विहार–शेखपुरा स्पेशल (04070/04069)
यह ट्रेन 20, 24, 27 फरवरी और 3 व 6 मार्च 2026 को आनंद विहार से चलेगी।
रूट: अलीगढ़, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, आरा, बक्सर से शेखपुरा।
कोच: 21 (स्लीपर व जनरल)
मालदा टाउन–आनंद विहार होली स्पेशल (03435/03436)
Malda Town से 2 से 16 मार्च तक प्रत्येक सोमवार और आनंद विहार से 3 से 17 मार्च तक हर मंगलवार को चलेगी।
रूट: भागलपुर, सुलतानगंज, गया, प्रयागराज, गोविंदपुरी, गाजियाबाद।
कोच: 22 (स्लीपर व जनरल)
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–खुर्दा रोड स्पेशल (01929/01930)
Virangana Lakshmibai Jhansi Junction से 27 फरवरी, 6 मार्च और 27 मार्च को (शुक्रवार) रवाना होगी।
वापसी में खुर्दा रोड से 1, 8 और 29 मार्च (रविवार) को चलेगी।
रूट: झांसी, ग्वालियर, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, गया, भुवनेश्वर।
कोच: 20 (स्लीपर व जनरल)
बागेश्वर धाम के लिए भी विशेष ट्रेन
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए Kanpur Central से खजुराहो के लिए विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन शाम 6:10 बजे रवाना होगी, जिससे बागेश्वर धाम जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इन स्पेशल ट्रेनों से होली के दौरान भीड़ कम होगी और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। यात्रियों से अपील है कि समय रहते टिकट बुक कर लें। अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क किया जा सकता है।







Visit Today : 67
Total Visit : 272783
Hits Today : 351
Total Hits : 673612
Who's Online : 2