
सांप के साथ खिलवाड़ करता हुआ सख्श
देवरिया: कई बार नशे में लोग ऐसी हरकते कर बैठते हैं जिसका परिणाम बेहद घातक होता है। उनकी एक नासमझी पूरे परिवार को जीवन भर का दर्द दे जाता है। उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर नशे में एक शख्स को गले में लेपटकर खेलना इतना भारी पड़ा कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ गई। शराब के नशे में धूत रोहित जयसवाल नामक शख्स ने एक जहरीले सांप को पकड़ लिया और उसके साथ खिलवाड़ करने लगा।
सांप को गले में लपेटा
पहले तो सांप की पूंछ पकड़कर उसे जोर जोर से हिलाने लगा। उसके बाद खुद को महादेव का बाप बताने लगा और इस दौरान वो सांप को काटने के लिए ललकारने लगा। इसी बीच उसने सांप को अपने गले में भी लपेट लिया। लेकिन मौका मिलते सांप ने उसे काट लिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसपर लोग अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें
नवभारत आप सभी से अपील करता है कि भूलकर भी किसी भी जहरीले या खतरनाक जीव से खिलवाड़ करना नहीं चाहिए। इस तरह का खिलवाड़ कभी कभार भारी पड़ जाता है। जिसमें विशेष तौर पर जहरीले सांप या अजगर से तो बिल्कुल भी छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ऐसे जहरीले जीव मौका मिलने पर पलटवार करने में जरा भी चूक नहीं करते हैं और उसका परिणाम ये होता कि ऐसे में लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ जाती है।
Source Agency News








Visit Today : 134
Total Visit : 284326
Hits Today : 439
Total Hits : 734194
Who's Online : 1