
नई दिल्ली/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के योगी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार मंगलवार (5 मार्च) को राजभवन में हुआ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर, राष्ट्रीय लोकदल के नेता अनिल कुमार, भारतीय जनता पार्टी के नेता दारा सिंह चौहान और सुनील कुमार शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अब योगी सरकार में कुल मंत्रियों के संख्या बढ़ाकर 22 हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौजूद थे।
कैबिनेट विस्तार से पहले ओम प्रकाश राजभर ने कहा, ‘ये बड़ी ज़िम्मेदारी है। प्रदेश में गरीब, दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार कटिबद्ध है।’
Source Agency News








Visit Today : 75
Total Visit : 284632
Hits Today : 177
Total Hits : 735198
Who's Online : 5