
- Janmanrega App से मिलती है मनरेगा की पूरी जानकारी
लखनऊ: मनरेगा के क्रियान्वयन में पारदर्शिता पर विशेष रूप से फोकस करने के निर्देश दिए हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि जाब कार्ड धारकों को मनरेगा में काम मांगने पर काम जरूर दिया जाय और उनके पारिश्रमिक का भुगतान समय से कराया जाए। महात्मा गांधी नरेगा न सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों को न केवल रोजगार मिलता है, बल्कि ग्रामीण परिसंपत्तियों का सृजन भी होता है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने NIC और इसरो की नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर के साथ मिलकर जियो मनरेगा के अंतर्गत जियो टैग परिसंपत्तियों को एक जगह एकत्रित करके आसान तरीके से सामने लाने के लिए एक मोबाइल ऐप जनमनरेगा (Janmanrega App) की संचरना की गई है। इस मोबाइल ऐप के जरिये देश व प्रदेश के किसी भी कोने में मनरेगा के अंतर्गत बनी परिसम्पतियों को देखा जा सकता है।
सरकार द्वारा महात्मा गांधी नरेगा योजना को लगातार पारदर्शी बनाया जा रहा है। लोगों को जानकारियां पहुंचाने के लिए जनमनरेगा ऐप संचालित है। एप से कोई भी नागरिक काम की मांग, कार्यों की स्थिति, शिकायत, सुझाव दर्ज करने के साथ-साथ पूर्ण कार्यों की स्थिति देख सकता है। कोई भी नागरिक अपने स्मार्ट फोन पर यह एप्लीकेशन इंस्टॉल कर सकता है।
जन मनरेगा मोबाइल ऐप को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य कि जाब कार्ड धारकों को को उनके घर के पास ही रोजगार उपलब्ध करवाना है, ताकि लाभार्थियों की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाई जा सके। घर बैठे अपनी ग्राम पंचायत में मनरेगा की परिसंपत्तियों की जानकारी लेने के साथ ही अपना फीडबैक भी दे सकते हैं।
Source Agency News








Visit Today : 75
Total Visit : 284632
Hits Today : 174
Total Hits : 735195
Who's Online : 5