
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मंगलवार को सीआईआई ज्ञान कांफ्रेंस हाल गोमतीनगर लखनऊ में सीआईआई राज्य परिषद द्वारा आयोजित वार्षिक अधिवेशन एवं उत्तर प्रदेशः वन ट्रिलियन डाॅलर अर्थव्यवस्था के सम्बंध में आयोजित विशेष सत्र में सम्मिलित हुए। जिसमें मंत्री नन्दी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक मार्गदर्शन एवं कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृृत्व में देश का ग्रोथ इंजन बन रहे उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास पर चर्चा की।
मंत्री नन्दी ने कहा कि अत्यधिक प्रसन्नता कि बात है कि एक साल के भीतर, लगभग 10 लाख करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश आकार वाली 14,000 परियोजनाएं कार्यान्वयन के लिए तैयार हैं। ये परियोजनाएं न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएंगी बल्कि प्रदेश में 33.50 लाख रोजगार के अवसर पैदा करने में भी मदद करेंगी, जिससे कई परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मंत्री नन्दी ने कहा कि इस 10 लाख करोड़ रुपये में से अधिकतम निवेश विनिर्माण (21%), नवीकरणीय ऊर्जा (13%), आई.टी और आई.टीईएस (9%), खाद्य प्रसंस्करण (6%), आवास और रियल एस्टेट (6%) जैसे उभरते क्षेत्रों में किया जा रहा है I इसी के साथ ही आतिथ्य और मनोरंजन (3%), शिक्षा (3%) को मिला कर विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के व्यापक अवसर व्याप्त हैI इसमें पशिमांचल को अधिकतम (52%) प्राप्त हुआ है, इसके बाद पूर्वांचल (29%), मध्यांचल (14%) के साथ बुन्देलखण्ड (5%) का स्थान आता है।
आईआईडीसी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था के बेह्तरीकरण के साथ-साथ अनुकूल औद्योगिक नीतियों ने यूपी में सैमसंग, डिक्सन, सीमेंस, हिंदुजा, जी.ई., टाटा मोटर्स जैसी कई अन्य बड़ी कंपनियों को आकर्षित किया है। यूपी सरकार ने पहली बार डावोस में आयोजित “वर्ल्ड इकनोमिक फोरम” में भाग लिया है I इस कारण प्रदेश को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश की ब्रांड निर्माण प्रक्रिया को भी गति मिली है। राज्य सरकार ने यूपी में जमीन की उपलब्धता अत्यधिक आसान कर दी है।
माधव सिंघानिया, उपाध्यक्ष, सी.आई.आई. नॉर्थर्न रीजन तथा उप-प्रबंध निदेशक, जे.के. सीमेंट लिमिटेड ने अपने अभिभाषण में उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गतिशील नेतृत्व और हमारे माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत उत्तर प्रदेश के स्थिर और संतुलित विकास को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। आज उत्तर प्रदेश भारत में एक मेगा औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है और दुनिया भर का उद्योग, यूपी में निवेश और व्यापार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार है।
2023-24 अवधि के लिए सी.आई.आई. यूपी स्टेट काउंसिल के निवर्तमान अध्यक्ष आकाश गोयनका, प्रबंध निदेशक, शुभम गोल्डी ग्रुप ने कहा कि भारत के माननीय प्रधान मंत्री के, भारत को 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के दृष्टिकोण, के साथ उत्तर प्रदेश को अगले 5 वर्षों में 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी लक्ष्य विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों में केंद्र एवं राज्य के मध्य रणनीतिक साझेदारी के लिए व्यापक अवसरों के द्वार खोलेगा। ऐसे कई अवसर हैं जिनका भारतीय उद्योग हिस्सा बन सकता है और उद्योग को भारत की इस विकास यात्रा का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए।
Source Agency News








Visit Today : 75
Total Visit : 284632
Hits Today : 181
Total Hits : 735202
Who's Online : 4