
प्रतीकात्मक तस्वीर
बदायूं: शराब की लत न शराबी को बर्बाद करती है बल्कि उसके पूरे परिवार को उजाड़ कर रख देती है। लत ऐसी होती है कि पूरी न होने पर इंसान जानवरों से भी ज्यादा खूंखार हो जाता है। ऐसे समय में वो कोई संगीन अपराध करने से भी नहीं चुकता है। ऐसा ही एक मामाल उत्तर प्रदेश से सामने आया है। जिसे जानकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे। क्योंकि शराबी ने शराब पीने से टोकने पर अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया।
मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद का है। जहां पर एक व्यक्ति को जब उसकी पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो वो आगबबूला हो गया। उसके बाद शराबी पति ने अपनी को सबक सिखाने का फैसला लिया। शराबी पत्नी ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। महिला को बचाने के प्रयास में उसकी सास भी गंभीर रूप झुलस गई। महिला की चीख सुनकर आए पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई और पुलिस को मामले की सूचना दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि गुजरिया थाना क्षेत्र के नैथुआ गांव निवासी मुनीश सक्सेना शराब पीने का आदी है और वह अक्सर अपनी पत्नी शन्नो (40) के साथ मारपीट किया करता था।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार की रात को भी जब शन्नो ने मुनीश को और शराब पीने से रोका तो वह नाराज हो गया और अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाल कर लाया तथा शन्नो के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर माचिस से आग लगा दी। कुछ देर तड़पने के बाद शन्नो की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शन्नो की सास मुन्नी देवी को पहले बिल्सी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि हत्यारोपी मुनीश की तलाश में टीम लगा दी गई है। घटना में महिला की सास भी झुलस गयी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (एजेंसी इनपुट)
Source Agency News








Visit Today : 90
Total Visit : 284647
Hits Today : 209
Total Hits : 735230
Who's Online : 6