
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपनी तीसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सपा ने उत्तर प्रदेश से छह और उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि भदोही लोकसभा सीट विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दल तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ी है।
सपा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ एक सूची को पोस्ट किया जिसमें बिजनौर से यशवीर सिंह, नगीना से मनोज कुमार, मेरठ से भानुप्रताप सिंह एडवोकेट, अलीगढ़ से बिजेन्द्र सिंह, हाथरस से जसवीर बाल्मीक और लालगंज से दरोगा सरोज को उम्मीदवार बनाया गया है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 15, 2024
पार्टी ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले ‘तृणमूल कांग्रेस’ के लिए भदोही लोकसभा सीट छोड़ी है। इसके पहले भी सपा ने उम्मीदवारों की दो सूची जारी की थी। वह उत्तर प्रदेश में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की सबसे प्रमुख घटक है।
यह भी पढ़ें
अब तक 37 के उम्मीदवारों की घोषणा
सपा इसके पहले भी तीन चरणों में 31 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। उत्तर प्रदेश की 80 सीट में अब तक 37 के लिए सपा उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। ‘इंडिया’ गठबंधन के समझौते में सपा ने जहां एक सीट तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ी है, वहीं पहले ही 17 सीट कांग्रेस के हिस्से में दी गयी है। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अब तक 37 उम्मीदवार घोषित किये गये हैं।
Source Agency News






Visit Today : 10
Total Visit : 277870
Hits Today : 25
Total Hits : 698159
Who's Online : 5