
नवभारत डिजिटल टीम: उत्तर प्रदेश के बदायूं में मंडी समिति चौकी के पास बाबा कॉलोनी में दो बच्चों की हत्या का मामला सामने आया है। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया, हत्या के विरोध में लोगों के विरोध प्रदर्शन शुरू किया। वहीं पुलिस ने स्थिति को बिगड़ता देख भारी पुलिस सुरक्षा तैनात की है। घटना पर बदायूँ के डीएम मनोज कुमार ने कहा, ”हमें आज शाम सूचना मिली कि एक आदमी ने एक घर में घुसकर 11 और 6 साल के दो छोटे बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों से शांति बनाए रखने को कहा गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।”
#WATCH | Budaun, UP: Over the alleged murder of two children in the Baba colony near the Mandi Samiti outpost, Budaun DM Manoj Kumar says, “We received information this evening that a man entered a house and murdered two young children aged 11 and 6 years. After this, there was… pic.twitter.com/GqPEmyiesw
— ANI (@ANI) March 19, 2024
मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के बदायूं की बाबा कॉलोनी में मंडी समिति पुलिस चौकी से मंगलवार रात करीब आठ बजे दो बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। मृतकों की पहचान आयुष (13) और अहान उर्फ हनी (06) के रूप में हुई है, वह दोनों ठेकेदार विनोद ठाकुर के बेटे थे। इस हमले में उनका तीसरा बेटा पीयूष (8) मामूली घायल हुआ है। उसे अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के हमलावर दूसरे समुदाय के बताए जा रहे है। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि मुख्य आरोपी साजिद पुलिस मुठभेड़ मारा गया है। वहीं दो आरोपी फरार हैं।
यह भी पढ़ें
पुलिस सूत्रों के अनुसार सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में आज देर शाम नाई की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने घर में घुसकर तीन सगे भाइयों आयुष, युवराज और आहान उर्फ हनी पर कुल्हाड़ी से हमला किया जिसमें आयुष (12) और आहान उर्फ हनी (आठ) की मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार थाना सिविल लाइंस के मंडी पुलिस चौकी से चंद कदम दूर यह घटना घटित हुई है। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और बाइक में तोड़फोड़ की, और दुकानें भी तोड़ी गईं। एसएसपी समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद है और भीड़ को संभालने की कोशिश की जा रही है।
जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि थाना सिविल लाइंस के बाबा कॉलोनी में आज एक व्यक्ति ने घर में घुसकर तीन सगे भाइयों पर हमला कर दिया, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गयी, जबकि एक बच्चा घायल है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। फिलहाल दोनों मृत बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।
Source Agency News






Visit Today : 17
Total Visit : 277877
Hits Today : 89
Total Hits : 698223
Who's Online : 4