
FILE- PHOTO
नई दिल्ली/बाँदा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां जेल में बंद मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की तबियत अचानक खराब हो गई है। इसके बाद उसे जेल से बांदा (Banda) के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जी हां, कई मामलों में सजा पा चुका माफिया मुख्तार अंसारी उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद है।
मिली रिपोर्ट के मुताबिक, बीते सोमवार रात को तबीयत बिगड़ने के बाद मुख्तार अंसारी को आनन-फानन में बांदा मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया है। यह भी बताया गया है कि मुख्तार अंसारी की तबीयत इतनी खराब है कि उसे फिलहाल ICU में भर्ती कराया गया है। इस पर मुख्तार अंसारी के वकीलों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है।
गौरतलब है कि, इससे पहले बांदा जेल के अधीक्षक ने मेडिकल कॉलेज बांदा को पत्र लिखकर मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बोला था। मेडिकल कॉलेज की टीम रात में अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टरों को लगा कि तबीयत ज्यादा खराब है तो जेल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रिफर किया गया। अब मुख्तार अंसारी को मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती रखा गया है।
पता हो कि, बीते दो दिन पहले बांदा की जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को लाने-ले जाने के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर राजेश कुमार और डिप्टी जेलर अरविंद कुमार सेवाओं से सस्पेंड किया गया था। तीनों अफसरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की गई है।
Source Agency News








Visit Today : 50
Total Visit : 284792
Hits Today : 485
Total Hits : 736443
Who's Online : 2