
सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादवFile Photo
मुंबई: देश में सबसे अधिक लाेकसभा सीट उत्तर प्रदेश में है। यहां बीजेपी और सपा यानी समाजवादी पार्टी के बीच लोकसभा चुनाव में सीधा मुकाबला है।
वहीं सपा इंडिया गठबंधन का हिस्सा भी है, जिसका असर यूपी से 1700 किलोमीटर दूर मुंबई में भी देखने को मिल सकता है।
अखिलेश फैक्टर BJP को करेगी परेशान
यूपी में मुस्लिम और यादव सपा के कोर वोटर माने जाते हैं। एक राष्ट्रीय समाचार अखबार के मुताबिक, मुंबई और एमएमआर में करीब 13 लाख यादव हैं और करीब 6 से 7 लाख यादव मुंबई में हैं। लिहाजा इंडिया गठबंधन होने की वजह से यहां अखिलेश फैक्टर बीजेपी को परेशानी में डाल सकती है।
10 सीटों पर डालेगा असर
महाराष्ट्र में लगभग 40 से 50 लाख उत्तर भारतीय मुसलमान हैं। राजनीतिक विश्लेष्कों की मानें तो यूपी से ताल्लुक रखने वाला सपा का कोर वोटर मुंबई के 6 लोकसभा सीटों सहित एमएमआर की सभी 10 सीटों पर असर डालेगा। सपा के ये वोटर्स एनडीए उम्मीदवारों के सामने मुश्किल खड़ी कर सकता है।
इंडिया गठबंधन में शामिल सपा महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव लड़ेगी या नहीं ये तो आने वाले कुछ समय में क्लीयर हो ही जाएगा, लेकिन सपा इन वोटों को बीजेपी के खिलाफ यानी इंडिया गठबंधन के पाले में ट्रांसफर करने की जरूर पूरी कोशिश करेगा। भले ही यह हार-जीत में निर्णायक न हो।
अखिलेश का MY और PDA फैक्टर
यूपी में अखिलेश यादव की पार्टी सपा हर बार की तरह इस बार सिर्फ एमवाई यानी मुस्लिम-यादव समीकरण पर ही नहीं बल्कि पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक फैक्टर पर भी चुनाव लड़ रही है। अगर उनका ये फैक्टर यूपी में फिट बैठता है तो अखिलेश फैक्टर महाराष्ट्र में भी इसका असर डाल सकते हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव मुंबई कांग्रेस युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष बनाए गए हैं। ऐसे में अखिलेश यादव मुंबई के यादव और सपा वोटराें को इंडिया के उम्मीदवारों से जोड़ने की कोशिश में होंगे। जो कि बीजेपी के लिये दिक्कत बन सकती है।
एक समय मुंबई में सपा का जलवा था
एक समय ऐसा था कि जब मुंबई में सपा की ताकत थी। महाराष्ट्र विधानसभा में सपा के चार विधायक थे। वहीं मुंबई नगर पालिका में 21 नगर सेवक थे। हालांकि धीरे- धीरे सपा नेता पार्टी छोड़कर दूसरे दल में शामिल हो गए। हालांकि वर्तमान में अबू आसिम आजमी और रईस सेख सपा के दो विधायक हैं। वहीं एक बात ये सत्य है कि अभी तक एक भी सपा उम्मीदवार महाराष्ट्र से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद नहीं जा पाए।
तेजस्वी यादव का भी प्रभाव
सपा की ही तरह बिहार बेस्ड लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद (RJD) भी मुस्लिम यादव फैक्टर पर चुनाव लड़ती है। लालू यादव और तेजस्वी के भी समर्थक बड़ी संख्या में मुंबई में रहते हैं। इसका फायदा इंडिया गठबंधन को भरपूर मिले या न मिले लेकिन बीजेपी के लिये परेशानी का सबब जरूर बन सकता है।
Source Agency News







Visit Today : 59
Total Visit : 284801
Hits Today : 575
Total Hits : 736533
Who's Online : 3