
नई दिल्ली: बीते शनिवार 30 मार्च से माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के सुपुर्द-ए-खाक होने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय जमकर वायरल है। दरअसल इस इस वीडियो में गाजीपुर DM आर्यका अखौरी (DM Aryaka Akhoury) और मुख्तार अंसारी के सांसद भाई अफजाल अंसारी (Afzaal Ansari) के बीच जबरदस्त और तीखी बहस होते नजर आ रही है।
अब इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया में यूजर्स पोस्ट करके तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि इससे पहले भी ऐसे कई मौकों पर IASअधिकारी आर्यका अखौरी पुरजोर चर्चा में बनी रही हैं। हालांकि गाजीपुर बतौर DM IAS अधिकारी आर्यका अखौरी का दूसरा जिला ही है। फ़िलहाल वे अफजाल अंसारी के साथ तीखी बहस के बाद FIR करने की चेतावनी देते हुए वह चर्चा में बनी हुई हैं।
“क्या पूरा कस्बा मिट्टी देगा …FIR कर दूंगी “
Ghazipur DM Aryaka Akhoury announces to take action against all the people who raised slogans during last rites of Mukhtar Ansari. DM said she has the videos of sloganeering.
Afzal Ansari argued with DM Aryaka. pic.twitter.com/U9EZoJpDee
— subash kumar (@Krishan10_) March 30, 2024
बता दें कि, इससे पहले वह भदोही की जिलाधिकारी रह चुकी हैं। यह कोई पहली बार नहीं है जो DM आर्यका अखौरी अपने एक्शन को लेकर चर्चा में आई हैं। तब वह भदोही में गैंगस्टर और हथियारों के खिलाफ की गई अपनी त्वरित और निडर कार्रवाई को लेकर चर्चा में थीं। दरअसल भदोही में पूर्व विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ DM अखौरी ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इसके अलावा उन्होंने कई असलहों का लाइसेंस भी रद्द कर दिया था। इसके अलावा IAS आर्यका अखौरी तब भी चर्चा में आई थीं जब उन्होंने भदोही में DM रहते हुए यहाँ के सरकारी दफ्तर में जींस और टॉप पहनकर आने पर रोक लगा दी थी।
अब UP सरकार की आधिकारिक वेबसाइट अनुसार IAS ऑफिसर आर्यका अखौरी का जन्म 14 दिसंबर, 1985 को हुआ था। वह बिहार के पटना की रहने वाली हैं। आर्यका अखौरी 2013 बैच की IAS अधिकारी हैं। आर्यका अखौरी बतौर गाजीपुर DM साल 2022 में जिम्मेदारी दी गई थी। बीते साल सितंबर में IAS अधिकारियों का तबादला किया गया था, जिसके बाद आर्यका अखौरी को बतौर गाजीपुरी DM पद की जिम्मेदारी दी गई थी।
Source Agency News







Visit Today : 45
Total Visit : 284787
Hits Today : 338
Total Hits : 736296
Who's Online : 4