
नई दिल्ली/बांदा: माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के के सुपुर्द-ए-ख़ाक के एक दिन बाद AIMIM चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) बीते रविवार देर रात उसके घर मोहम्मदाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्तार के परिजनों से मुलाकात भी की। हालांकि इस दौरान ओवैसी से मिलने से मीडिया को रोका गया। विधायक मन्नू अंसारी ने मीडिया को ओवैसी से दूर करने का निर्देश दिया। दरअसल विधायक के निर्देश के बाद पुलिस ने बेरीकेटिंग लगाकर मीडिया को रोक दिया था।
हालाँकि इस बात वहीं खबर लगने पर समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। पुलिस ने फिर से फाटक के पास बैरिकेडिंग कर दी है। साथ ही फोर्स तैनात कर दी है और मीडिया कर्मियों को भी बैरिकेडिंग के बाहर कर दिया गया।
अंसारी की मौत पर व्यक्त किया दुख
वहीँ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर असदुद्दीन ओवैसी ने अंसारी की मौत पर दुख व्यक्त किया और लिखा, “आज हम मृतक मुख्तार अंसारी के घर गए और उनके परिवार को श्रद्धांजलि दी। इस कठिन समय में, हम उनके परिवार, समर्थकों और प्रियजनों के साथ खड़े हैं।” इसके साथ ही उन्होंने BJP पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा, “इंशा अल्लाह, इस अंधेरे को चीर कर रोशनी आएगी। अगर आप ‘फिरौन’ हैं तो ‘मूसा’ भी यहां जरूर आएंगे।
अखिलेश की चुप्पी पर तंज
इसके साथ ही असदुद्दीन ओवैसी ने अखिलेश की चुप्पी पर भी तंज कसते हुए कहा, “अखिलेश यादव अब अपने हाथों अपनी कब्र खोद रहे हैं। इन्होंने एसटी हसन का टिकट काटा, रामपुर में जो हुआ, वो देख लीजिए। मुख्तार अंसारी पहले नहीं हैं, जिनके साथ ये हुआ है। इसके पहले भी कितने हैं, जिनको ऐसे ही मारा गया।”
अतीक-अशरफ की रिपोर्ट का क्या
AIMIM सांसद ने कहा, “ICU से किसी को अगर जेल में डालते हैं। पहले ICU में डाला फिर जेल में डाल दिया। परिवार ने सुप्रीम कोर्ट में केस डाला था कि, जहर दिया जा सकता है। इसके पहले अतीक और अशरफ की रिपोर्ट का क्या हुआ? वो रिपोर्ट मंजरे आम पर क्यों नहीं रखी गई?।”
Source Agency News







Visit Today : 45
Total Visit : 284787
Hits Today : 344
Total Hits : 736302
Who's Online : 4