
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PTI Photo)
मेरठ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में जनसभा कर लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मेरठ की ये धरती क्रांति और क्रांति वीरों की धरती है। इस धरती पर बाबा औघड़ धाम का आशीर्वाद है। इस धरती ने चौधरी चरण सिंह जैसे महान शख्स देश को दिए हैं। पीएम ने आगे कहा, ‘हमारी सरकार का सौभाग्य है चौधरी चरण सिंह जी को ‘भारत रत्न’ देने का सौभाग्य मिला है। मैं चौधरी चरण सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि साथियों मेरठ की इस धरती के साथ मेरा कुछ अलग ही रिश्ता है। मैंने 2014 में और 2019 में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत यही से की थी। अब 2024 के चुनाव की पहली रैली मेरठ में ही हो रही है। साथियों 2024 का ये चुनाव सिर्फ एक सरकार बनाने का चुनाव नहीं है। 2024 का चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi says “…In 2014 and 2019, I started my election rally for the Lok Sabha elections from Meerut and in 2024, I am doing the first rally again from Meerut. The 2024 Lok Sabha elections is not just to form the Govt but it is to develop India and… pic.twitter.com/9CQTf47klV
— ANI (@ANI) March 31, 2024
जिसने देश को लूटा, उसे लौटाना ही पड़ेगा
मेरठ की रैली में विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचारी कान खोलकर सुन लें, मोदी पर चाहे जितने भी हमले करो, ये मोदी है रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, एक्शन होगा और जरूर होगा। जिसने देश को लूटा है उसे लौटाना ही पड़ेगा। ये मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि मैं अपने देश को भ्रष्टाचारियों से बचाने के लिए एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहा हूं। इसलिए बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी आज सलाखों के पीछे हैं। सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत नहीं मिल रही है।
कांग्रेस ने मां भारती का एक अंग काट दिया
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस का एक और देश विरोधी कारनामा देश के सामने आया है। तमिलनाडु में भारत के समुद्री तट से कुछ दूर, श्रीलंका और तमिलनाडु के बीच में एक द्वीप है कच्छतीवु। देश आजाद हुआ तब ये द्वीप हमारे पास था, लेकिन कांग्रेस ने 4-5 दशक पहले मां भारती का एक अंग काट दिया और भारत से अलग कर दिया।
तीसरे कार्यकाल की तैयारी
प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया भारत को भरोसे से देख रही है, हमारी सरकार भी तीसरे कार्यकाल की तैयारी में अभी से जुट गई है। पांच साल का रोडमेप बना रहे हैं, सरकार बनने के बाद 100 दिनों में क्या फैसले लेने है, अभी 10 साल में विकास का ट्रेलर ही देखा है, देश को अभी बहुत आगे लेकर जाना है, भाइयों और बहनों मोदी को आज की पीढ़ी के साथ ही आने वाली पीढ़ियों की चिंता है। एनडीए सरकार के 10 साल का रिपोर्ट कार्ड आपके सामने है, 10 साल में ऐसे काम हुए जिन्हे असंभव मान लिया गया था।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi says “…I want to remind you all that when India was the 11th largest economy in the world, the poverty rates of India were soaring. When India became the 5th largest economy, over 25 crore people successfully came out of poverty. I… pic.twitter.com/uZY4Z32THA
— ANI (@ANI) March 31, 2024
पीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या में राम लला का भव्य मंदिर बनेगा, ये लोगों को असंभव लगता था, राम मंदिर भी बना और लाखों लोग दर्शन को जा रहे हैं। ब्रज में कान्हा और राधा के बीच खूब होली खेली, वन रैंक वन पेंशन को लेकर कितने वादे किए, ये लागू होगा हमारे सेना के जवानों ने आशा छोड़ दी थी। ये भी असंभव था, हमने लागू किया। पूर्व सैनिकों को उनके हक का एक लाख करोड़ दिया, तीन तलाक पर कानून भी असंभव लगता था, न सिर्फ कानून बना बल्कि हजारों मुस्लिम बहनों के जिंदगी बचा रहा है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण असंभव लगता था, लेकिन वंदन अधिनियम, जम्मू काश्मीर में 370 हटेगा असंभव लगता था। 370 हटा और विकास भी हो रहा है, आज लोग बीजेपी को 370 सीट का आशीर्वाद दे रहे हैं, मोदी गरीबी से तपकर यहां पहुंचा है, इसलिए हर गरीब का दुख। पीड़ा मोरी भली भांति समझता है, गरीब की चिंता के लिए पांच लाख के मुफ्त इलाज वाली आयुष्मान योजना बनाई।
पीएम ने कहा कि हमने गरीब को उसका स्वाभिमान लौटाया है, ये हमारी सरकार है, करोड़ों खाते खोले। चार करोड़ पक्के मकान दिए, 11 करोड़ से ज्यादा शौचालय दिए, ढाई करोड़ से ज्यादा घरों में बिजली कनेक्शन देखकर आंध्र दूर किया। देश में माता, बहनों, बेटियों के लिए सुविधा, सुरक्षा, सम्मान दे रहे हैं आने वाले पांच साल नारी की समृद्धि के होने वाले हैं।
Source Agency News







Visit Today : 36
Total Visit : 262432
Hits Today : 203
Total Hits : 639985
Who's Online : 4