
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार की देर रात अपने दो और उम्मीदवारों की घोषणा की। इनमें मेरठ में पार्टी ने उम्मीदवार बदलते हुए सरधना के विधायक अतुल प्रधान पर दांव लगाया है। सपा ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच “एक्स” पर सूची साझा की जिसमें मेरठ से अतुल प्रधान और आगरा (आरक्षित) से सुरेश चंद कदम को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
पार्टी ने पहले मेरठ में भानु प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया था लेकिन अब उनका टिकट काट दिया। इस सीट पर भाजपा ने रामायण सीरियल में राम की भूमिका निभा कर विख्यात हुए अभिनेता अरुण गोविल को उम्मीदवार बनाया है। अतुल प्रधान पार्टी का युवा चेहरा हैं, जिनका गोविल से मुकाबला होगा। मेरठ में दूसरे चरण में 26 अप्रैल और आगरा में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 1, 2024
अतुल प्रधान ने टिकट के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष हमारे नेता आदरणीय अखिलेश यादव को हार्दिक धन्यवाद! जिन्होंने मेरठ की महान जनता का आवाज़ बुलंद करने का एव सेवा का मौका दिया! हम सब मिलकर ग़रीब-नौजवान-किसान के हक़ एव न्याय के लिये निरंतर संघर्ष करेंगे!”
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष हमारे नेता आदरणीय @yadavakhilesh जी को हार्दिक धन्यवाद ! जिन्होंने मेरठ की महान जनता का आवाज़ बुलंद करने का एव सेवा का मौका दिया ! हम सब मिलकर ग़रीब-नौजवान-किसान के हक़ एव न्याय के लिये निरंतर संघर्ष करेंगे !#जय_भीम #जय_समाजवाद pic.twitter.com/6wzeJKRqVU
— Atul Pradhan (@atulpradhansp) April 1, 2024
मेरठ में 26 अप्रैल को वोटिंग
उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है। वहीं आगरा लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा। आगरा सीट से पिछले दो लोकसभा चुनाव में बीजेपी जीत का परचम लहरा रही है।
Source Agency News









Visit Today : 49
Total Visit : 284791
Hits Today : 396
Total Hits : 736354
Who's Online : 3