
स्वामी प्रसाद मौर्य (PIC Credit: Social Media)
लखनऊ: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के संस्थापक स्वामी प्रसाद मौर्य को अपनी बेटी और यूपी के बदायूं की सांसद संघमित्रा का मंच पर यूं फूट-फूट कर रोना रास नहीं आया। उन्होंने अपनी बेटी को फटकार भी लगाया। फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि संघमित्रा को ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए। राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।
रोना-धोना ओछी बात
स्वामी प्रसाद बुधवार को समाचार संवाददाताओं से बात किये। बातचीत में उन्होंने मीडिया से यहां तक कहा दिया है कि रोना-धोना बेहद ही ओछी बात है। मौर्य ने कहा कि पार्टी टिकट काटती है तो भी इस पर किसी को रोने का अधिकार नहीं है। मैं इस तरह की राजनीति और आचरण को पसंद नहीं करता।
बीजेपी ने काटा टिकट
बता दें, संघमित्रा बदायूं से सांसद हैं, इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उनका टिकट काट कर दुर्विजय सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया दिया है। बदायूं में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में वह मंच पर फूट-फूटकर रो पड़ी थीं, जिससे असहज स्थिति पैदा हो गई थी। उनके रोने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Source Agency News









Visit Today : 49
Total Visit : 284791
Hits Today : 398
Total Hits : 736356
Who's Online : 3