
शिव सेना (UBT) नेता और सांसद संजय राउत
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के विदर्भ क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की रैली से पहले, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश में ही रहना चाहिए, वहां की स्थिति गंभीर है। विदर्भ क्षेत्र की पांच लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को आम चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा, जिसमें नागपुर भी शामिल है।
नागपुर सीट से केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी चुनाव लड़ रहे हैं। राउत ने यहां पत्रकारों से कहा कि योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश में रहना चाहिए क्योंकि वहां स्थिति गंभीर है। उत्तर प्रदेश में, स्थिति जैसी दिखती है उससे कहीं अधिक गंभीर है। मैं इससे अच्छी तरह वाकिफ हूं।भाजपा को 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी देश में वोट मांगना है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दिन के आखिर में महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है, जो विदर्भ क्षेत्र में है। राज्यसभा सदस्य राउत ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए दावा किया कि मोदी सरकारी पैसे का इस्तेमाल करके प्रचार कर रहे हैं। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। (एजेंसी)
Source Agency News








Visit Today : 50
Total Visit : 284792
Hits Today : 450
Total Hits : 736408
Who's Online : 3