Wednesday, March 25, 2026

अन्य खबरे, उत्तर प्रदेश

Aligarh: जिला अस्पताल में क्लोरीन का रिसाव, मची अफरा-तफरी, मरीजों को दूसरे स्थान पर कराया शिफ्ट

Aligarh: जिला अस्पताल में क्लोरीन का रिसाव, मची अफरा-तफरी, मरीजों को दूसरे स्थान पर कराया शिफ्ट
Chlorine leak in Aligarh District Hospital

मलखान सिंह जिला अस्पताल में क्लोरिन गैस का रिसाव होने पर पहुचें अधिकारी व कर्मचारी
– फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल में 5 जून दोपहर दो क्लोरीन गैस के जर्जर सिलिंडरों से रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। गैस रिसाव से कर्मचारियों, मरीजों और तीमारदारों को घबराहट होने लगी। आनन-फानन ओपीडी और वार्डों को खाली कराया गया। सूचना पर दमकल की गाड़ी पहुंची। गैस सिलेंडरों पर पानी का छिड़काव व स्प्रे कर स्थिति को काबू में किया।

 

मलखान सिंह जिला अस्पताल में 5 जून दोपहर करीब 20 साल पुराने प्लांट में रखे दो क्लोरीन गैस के जर्जर सिलिंडरों से रिसाव होने लगा। अधिकारियों ने तत्काल इसकी जानकारी दमकल और प्रशासनिक अधिकारियों को दी। इस दौरान ओपीडी और वार्ड में भर्ती  मरीज, तीमारदारों और कर्मचारियों को घबराहट और बेचैनी होने लगी। घटना से अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई।

 

दमकल कर्मी

 

अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा दृष्टि से गैस रिसाव होने वाले स्थान के पास वाले वार्डों को खाली कराया। मरीजों को सुरक्षित दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। सूचना पर दमकल की करीब पांच गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद क्लोरीन गैस के सिलिंडरों पर पानी का छिड़काव व स्प्रे कर स्थिति को काबू में किया। इस दौरान एक मरीज व एक चिकित्सक भी बेहोश हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। फिलहाल सभी की स्थित सामान्य है। हादसे की खबर पर एडी हेल्थ, प्रशासनिक अधिकारी, सीएमओ आदि मौके पर पहुंच गए।

 

अलीगढ़ जिला अस्पताल

 

जिला अस्पताल में क्लोरीन गैस रिसाव की सूचना पर तत्काल दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे में क्लोरीन गैस सिलेंडर के ऊपर पानी का छिड़काव व स्प्रे कर गैस को प्रभावहीन किया। स्थिति को काबू में कर लिया गया है। -संजीव कुमार सिंह, सीएफओ

 

जिला अस्पताल में क्लोरीन गैस रिसाव की जानकारी मिली थी। तत्काल अग्निशमन विभाग व जिला प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। अग्निशमन कर्मचारियों ने इस पर काबू पा लिया है। आयुष्मान वार्ड व वार्ड नंबर 2 के मरीजों को दूसरे सुरक्षित वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया। कोई भी हानि नहीं हुई है। -डॉ. नीरज त्यागी, सीएमओ

 

Source Agency News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *