
आगरा रूट डायवर्जन
–
आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा पर जुलूसों के आयोजन को देखते हुए शुक्रवार और शनिवार को भी यमुना किनारा मार्ग पर रूट परिवर्तित रहेगा। लोगों को जाम से बचाने के लिए अलग-अलग स्थान पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
शोभायात्रा जुलूस और प्रतिमाओं का विसर्जन हाथी घाट, कैलाश घाट व अन्य घाटों पर किया जाता है। सहायक पुलिस आयुक्त यातायात सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि यमुना किनारा पर सिर्फ विसर्जन के लिए जाने वाले वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा। अन्य वाहन परिवर्तित मार्ग से निकलेंगे। सिकंदरा क्षेत्र में जुलूसों को देखते हुए अलग से यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं।
ये की गई व्यवस्था
– वाटरवर्क्स चौराहे से यमुना किनारे होते हुए श्मशान घाट चौराहे तक सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
– यमुना एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन, जिनको फतेहाबाद रोड, ताजमहल, ग्वालियर जाना है, वह सभी इनर रिंग रोड से जाएंगे।
– एत्माद्दौला की तरफ से आंबेडकर पुल होकर व्यावसायिक वाहन बेलनगंज या यमुना किनारा मार्ग पर नहीं आएंगे।
– बेलनगंज, एसीपी छत्ता कार्यालय से यमुना किनारे कोई भी व्यावसायिक छोटा-बडा वाहन नहीं जाएगा।
– बेलनगंज चौराहे से सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों का आवागमन एसीपी छत्ता कार्यालय कट के मध्य प्रतिबंधित रहेगा। वाहन दरेसी से जाएंगे।
– बिजलीघर से रोडवेज या टूरिस्ट, व्यावसायिक वाहन आगरा फोर्ट से हाथी घाट की तरफ नहीं जाएगा।
– विक्टोरिया पार्क से कोई भी बड़ा वाहन बस, ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि यमुना किनारे नहीं जाएंगे।
– यमुना किनारे पर हाथी घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के समय वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
– हाथीघाट रेलवे पुल पर फोर्ट की तरफ बैरियर लगाकर प्रतिमाओं को लाने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। अन्य वाहन श्मशान घाट की तरफ परिवर्तित मार्ग से जाएंगे।
– स्ट्रेची ब्रिज रेलवे पुल, एत्माद्दौला की तरफ से वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
– यमुना किनारे से डायवर्ट किए गए परिवहन विभाग की बसें, अन्य वाहन एमजी रोड, इनर रिंग रोड से आ और जा सकेंगे।
Source Agency News







Visit Today : 40
Total Visit : 285533
Hits Today : 196
Total Hits : 741050
Who's Online : 5