Thursday, February 05, 2026

अन्य खबरे, उत्तर प्रदेश

एक क्लिक में पढ़ें बनारस की खास खबरें: बेटी का शव लेने से किया इन्कार, ट्रेन के सामने कूदा युवक

एक क्लिक में पढ़ें बनारस की खास खबरें: बेटी का शव लेने से किया इन्कार, ट्रेन के सामने कूदा युवक

Varanasi News: वाराणसी में कई खबरें रहीं। रामनगर के लाल बहादुर चिकित्सालय में विवाहिता की मौत के बाद शव लेने कोई नहीं पहुंचा। उसका पिता इसलिए नाराज था कि युवती ने 10 वर्ष पहले गैर बिरादरी के लड़के से विवाह कर लिया था। जंसा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। आइए पढ़ते हैं अन्य खबरें…


special news varanasi in one click Refusing to take dead body of daughter young man jumps front of train

वाराणसी की प्रमुख खबरें।



विस्तार

लाल बहादुर चिकित्सालय में एक विवाहिता की मौत हो गई और शव लेने के लिए कोई सामने नहीं आया। पिता इसलिए नाराज हैं कि लगभग 10 वर्ष पूर्व गैर बिरादरी के लड़के से उनकी बेटी शादी की थी। वहीं, प्रेम विवाह करने वाला पति भी लापता है। पुलिस शव को शिवपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवा कर परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।

Trending Videos

16 अक्तूबर की सुबह रामनगर स्थित लाल बहादुर चिकित्सालय में बेहोशी की हालत में 32 वर्षीय एक विवाहिता को पुलिस एंबुलेंस से लाकर भर्ती कराई थी। विवाहिता डोमरी गांव निवासी गणेश के घर के सामने बेहोशी की हालत में मिली थी। पुलिस की सूचना पर कबीरचौरा में रहने वाले विवाहिता के पिता अस्पताल पहुंचे। विवाहिता की स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।

वहीं, पिता बेटी को देखने के बाद पुलिस को उसके प्रेम विवाह की कहानी बताकर वापस चले गए। दूसरी तरफ प्रेम विवाह करने वाला चेतगंज निवासी विवाहिता का पति भी लापता है। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती विवाहिता की 18 अक्टूबर को मौत हो गई। पुलिस ने जब मायके पक्ष को जानकारी दी तो पिता ने शव लेने से इन्कार कर दिया। उधर, इस संबंध में रामनगर थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि 72 घंटे तक कोई शव नहीं लेने आएगा तो फिर उसकी अंत्येष्टि पुलिस कराएगी।

source Agency News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *