{“_id”:”6719c12e11404d57b70798cf”,”slug”:”amar-ujala-investigation-suspended-rail-bazar-so-and-inspector-did-t-report-preparation-for-punitive-action-2024-10-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अमर उजाला पड़ताल: निलंबित रेल बाजार एसओ व दरोगा ने नहीं कराई आमद, नोटिस भेजा…दंडात्मक कार्रवाई की तैयारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Kanpur News: रेल बाजार की तरह पनकी और सचेंडी के दरोगा भी आमद नहीं करा रहे हैं। अब उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की तैयारी है। वहीं, निलंबित दरोगा की पत्नी ने आरोप लगाया है कि पति के कई महिलाओं से संबंध हैं।

निलंबित दरोगा की पत्नी ने लगाए आरोप
–
विस्तार
कानपुर में चोरी के जेवरात बेचने के मामले में 21 अक्तूबर को निलंबित किए गए रेलबाजार थाने के पूर्व एसओ विजय दर्शन शर्मा व दरोगा नवीन कुमार ने अब तक पुलिस लाइन में आमद नहीं कराई है। इससे पहले सचेंडी थाने के दरोगा ने निलंबन के बाद आमद तो कराई फिर कुछ दिन बाद नदारद हो गए, जबकि पनकी थाने से निलंबित किए गए दरोगा भी आमद नहीं करा रहे हैं।
अब चारों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। फिलहाल चारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार लगातार ड्यूटी से गायब होने और सरकारी कार्य में रुचि न लेने पर डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने सचेंडी थाने में तैनात दरोगा राहुल कौशिक को छह सितंबर को निलंबित किया था।
source Agency News









Visit Today : 108
Total Visit : 278163
Hits Today : 1072
Total Hits : 701784
Who's Online : 6