Thursday, February 05, 2026

अन्य खबरे, उत्तर प्रदेश

UP: एमआई बिल्डर्स के करीबी पूर्व आईएएस राकेश बहादुर के नोएडा आवास पर छापा, छानबीन कर रही टीम

UP: एमआई बिल्डर्स के करीबी पूर्व आईएएस राकेश बहादुर के नोएडा आवास पर छापा, छानबीन कर रही टीम

सूत्रों के मुताबिक एमआई बिल्डर्स के ठिकानों पर छापे में पूर्व आईएएस के नोएडा के आवास का पता चलने के बाद आनन-फानन में सर्च वारंट लेकर छापा मारा गया। यहां करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए गए हैं।


Income Tax Department raids Noida residence of former IAS Rakesh Bahadur close to MI Builders

आयकर विभाग

रियल एस्टेट कंपनी एमआई बिल्डर्स के राजधानी स्थित ठिकानों के साथ आयकर विभाग ने नोएडा में पूर्व आईएएस अफसर राकेश बहादुर के आवास को भी खंगाला। नोएडा की जेपी ग्रीन टाउनशिप में रहने वाले राकेश बहादुर के विला में आयकर विभाग की टीम पुलिस की मौजूदगी में छानबीन कर रही है। सूत्रों की मानें तो उन्होंने अपनी काली कमाई को एमआई बिल्डर्स के पास निवेश किया था। वह बसपा और सपा सरकार में कई अहम पदों पर तैनात रह चुके हैं।

source Agency News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *