Thursday, February 05, 2026

अन्य खबरे, उत्तर प्रदेश

दीपोत्सव का आगाज: 25 लाख दीप जलाकर अयोध्या नया इतिहास रचने को तैयार, होगा भव्य लेजर शो; तस्वीरें हैं खास

दीपोत्सव का आगाज: 25 लाख दीप जलाकर अयोध्या नया इतिहास रचने को तैयार, होगा भव्य लेजर शो; तस्वीरें हैं खास

उल्लास और भगवान श्रीराम की स्तुति व भजनों से रामनगरी राममय हो उठी है। शाम होते ही राम की पैड़ी से लेकर सरयू घाट व रामकथा पार्क का पूरा क्षेत्र रोशनी से नहा उठा। लेजर शो व प्रोजेक्शन मैपिंग की रिहर्सल हुई तो लोग उमड़ पड़े।


Ayodhya deepotsav Preparations are on to celebrate Deepotsav 2024 with grandeur in Ayodhya

राम की पैड़ी पर दीपो को सजावट को अंतिम रुप देने में जुटे स्वयं सेवक

तीन दिवसीय दीपोत्सव का सोमवार को आगाज हुआ तो त्रेतायुग जैसी सजी अयोध्या का दर्शन कर सभी निहाल हो उठे। दो किलोमीटर तक हुई भव्य सजावट से अयोध्या की शोभा देखते ही बन रही है। उदया चौराहे से लेकर नयाघाट तक, धमर्पथ से लेकर सरयू पुल तक रामकथा के दृश्य सजीव प्रतीत होते दिख रहे हैं। लेजर शो व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बहुरंगी छटा बिखरने लगी है। आठवें दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राम की पैड़ी पर दीप बिछाने का काम तकरीबन पूरा किया जा चुका है। 30 अक्तूबर को 25 लाख दीये जलाकर अयोध्या विश्व कीर्तिमान बनाने जा रही है।

source Agency News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *