दिल्ली विस्फोट में आतंकी कनेक्शन को लेकर एटीएस व पुलिस की टीमों ने लखनऊ के आईआईएम रोड और लालबाग में डॉ. परवेज व डॉ. शाहीन के घर मंगलवार को छापेमारी की थी। इसके बाद से इलाके के लोग दहशत में हैं।
लालबाग के खंधारी बाजार के मकान नंबर-121 शाहीन के पिता के घर के बाहर सादे पकड़ों में पुलिसकर्मी तैनात हैं। वहीं, बुधवार को पूरे दिन गलियों में सन्नाटा पसरा रहा।
शाहीन के पिता और भाई मोहम्मद शोएब घर के दरवाजे में ताला बंदकर पूरे दिन अंदर ही कैद रहे।
Trending Videos
2 of 6
– फोटो : amar ujala
डॉ. शाहीन के पिता के घर के बाहर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहे। इलाके की लगातार निगरानी की जा रही है। इससे मोहल्लेवासी भी सहमे हुए हैं।
3 of 6
– फोटो : amar ujala
मोहल्ले में सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों से बाहर नहीं निकले। हालांकि, आतंकी हमला और एटीएस की छापेमारी पर लोग आपस में चर्चा जरूर करते रहे।
4 of 6
– फोटो : amar ujala
डॉ. शाहीन के पिता सईद अंसारी और भाई मोहम्मद शोएब घर में बाहर से ताला बंद करने के बाद घर में ही कैद रहे।
5 of 6
– फोटो : amar ujala
वहीं, आईआईएम रोड स्थित मुतक्कीपुर में डॉ परवेज के घर छापेमारी के तीसरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में ही कैद रहे।