
नोएडा. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गौतम बुद्ध नगर जिले (Gautam Buddha Nagar) में अलग-अलग जगहों पर पांच लोगों ने मानसिक तनाव (Mental Stress) के कारण आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
गौतमबुद्धनगर जिले की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बीटा- दो थाना क्षेत्र में रहने वाले 19 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार ने रविवार को अपने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, फेस- वन थाना क्षेत्र में रहने वाले 26 वर्षीय मुकेश, नोएजा सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाली 21 वर्षीय अमृता, फेज- 2 थाना क्षेत्र में रहने वाले दीपक कुमार और नोएडा सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में रहने वाले निखिल ने आत्महत्या की। पुलिस ने बताया कि सभी ने मानसिक तनाव के कारण पंखे से लटक कर खुदकुशी की। (एजेंसी)
Source Agency News








Visit Today : 139
Total Visit : 284331
Hits Today : 495
Total Hits : 734250
Who's Online : 2